द इंडियन व्यू

तपस्या गहलावत और काजल ढोचक ने दिलाया भारत को गोल्ड

टैक्सी ड्राइवर की बेटी 17 साल की युवा भारतीय पहलवान काजल ढोचक ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को बुल्गारिया के समोकोव में महिलाओं के 72 किलोग्राम भार वर्ग का गोल्ड मेडल जीता। साभार…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
तपस्या गहलावत और काजल ढोचक ने दिलाया भारत को गोल्ड

टैक्सी ड्राइवर की बेटी 17 साल की युवा भारतीय पहलवान काजल ढोचक ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को बुल्गारिया के समोकोव में महिलाओं के 72 किलोग्राम भार वर्ग का गोल्ड मेडल जीता।

साभार : गूगल

मौजूदा अंडर-20 एशियाई चैंपियन और 2024 कैडेट विश्व चैंपियन काजल ने कठिन फाइनल मुकाबले में चीनी पहलवान को हराया। वह लियू युकी को 8-6 से हराकर चैंपियन बनीं। वह 2025 में भारत की दूसरी अंडर-20 विश्व चैंपियन बनीं। महिलाओं की स्पर्धा में भारत को पहला गोल्ड तपस्या गहलावत ने दिलाया था।

श्रुति और सारिका ने ब्रॉन्ज मेडल जीते जिससे भारत को महिला स्पर्धा में उपविजेता रहा। श्रुति ने जर्मनी की जोसेफिन रेन्श के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में पूर्ण नियंत्रण रखते हुए 6-0 से जीत हासिल की। वहीं, सारिका ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए पोलैंड की इलोना वालचुक के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता (11-0) से जीत दर्ज की।

भारत की महिला टीम ने कुल सात पदक हासिल किए। जापान की महिला टीम ने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में अपना खिताब बरकरार रखा। भारत के सूरज (60 किग्रा) ने फ्रांसीसी पहलवान लुकास ग्रासो को 1-1 से हराकर ग्रीको रोमन स्टाइल में कांस्य पदक जीता। हालांकि, प्रिंस (82 किग्रा) इस मौके का फायदा नहीं उठा सके।

वह जापान के ताइजो योशिदा से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गए। अनुज (67 किग्रा) और नमन (97 किग्रा) क्वालीफिकेशन राउंड में हारकर दिन की शुरुआत में ही बाहर हो गए। अनुज चीन के झाओयान लियू से तकनीकी श्रेष्ठता (0-9) से हार गए जबकि नमन को क्रोएशिया के आंद्रेज रोडिन ने बाहर कर दिया।

बाद में लियू क्वार्टर फाइनल में गिरकर हार गए जिससे भारतीय पहलवान के लिए रेपेचेज का रास्ता बंद हो गया। विनीत भी प्रतियोगिता से बाहर हो गए, जो 72 किग्रा प्रतियोगिता में मिस्र के मोहम्मद शबाम इब्राहिम से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गए।

अनिल मोर (55 किग्रा) ने अज़रबैजान के तुरान दशदामिरोव के खिलाफ शानदार प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला लड़ा, लेकिन मानदंडों के आधार पर 9-9 से हार गए।

उन्होंने बुल्गारिया के योर्डन टोपालोव को 8-0 से हराया था। अजरबैजानी पहलवान ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया और भारतीय पहलवान को कांस्य पदक की दौड़ में बने रहने के लिए रेपेचेज मुकाबला खेलने का मौका मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।