द इंडियन व्यू

ड्रीम11 ने तोड़ा करार, बीसीसीआई अब नए स्पॉन्सर की तलाश में

ऑनलाइन गेमिंग पर संसद से कानून बनने के बाद भारतीय टीम की स्पॉन्सर ड्रीम11 ने अपना करार तय समय से एक साल पहले ही खत्म कर दिया है। उसके बाद से ही बीसीसीआई को अब नए स्पॉन्सर की तलाश है। साभार : गूगल एशिया कप इसी महीने 9…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
3 min read
ड्रीम11 ने तोड़ा करार, बीसीसीआई अब नए स्पॉन्सर की तलाश में

ऑनलाइन गेमिंग पर संसद से कानून बनने के बाद भारतीय टीम की स्पॉन्सर ड्रीम11 ने अपना करार तय समय से एक साल पहले ही खत्म कर दिया है। उसके बाद से ही बीसीसीआई को अब नए स्पॉन्सर की तलाश है।

साभार : गूगल

एशिया कप इसी महीने 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बोर्ड की कोशिश है कि उससे टीम इंडिया के लिए एक टी-शर्ट स्पॉन्सर मिल जाए। लेकिन ज्यादा समय नहीं है तो इसमें देरी हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक अब बीसीसीआई की नजर 2025 से 2028 के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश पर है और नए स्पॉन्सरशिप की वैल्यू करीब 450 करोड़ रुपये होगी जो ड्रीम11 के पेमेंट से कहीं अधिक होगी। ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ 3 साल के लिए स्पॉन्सरशिप डील पर दस्तखत किए थे। इस दौरान वह बोर्ड को 358 करोड़ रुपये का भुगतान करती।

हालांकि, नया ऑनलाइन गेमिंग कानून बनने के बाद ड्रीम11 ने तय समय से करीब एक साल पहले ही स्पॉन्सरशिप से हाथ खींच ली है। नए कानून के मुताबिक अब हर वो ऑनलाइन गेम गैरकानूनी है जिसमें यूजर्स से पैसे लिए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट से जुड़े कई ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म उभरे थे और इनका बाजार तेजी से बढ़ता गया।

इनके करोड़ों यूजर्स थे जो पैसे लगाकर टीम बनाते थे और करोड़पति बनने की हसरत में अक्सर पैसे गंवाते थे। इसी वजह से सरकार ने कानून बनाकर हर उस ऑनलाइन गेम को गैरकानूनी घोषित कर दिया है जिसमें यूजर्स से पैसे लिए जाते थे। इसके बाद ड्रीम11 समेत ऐसे हर प्लेटफॉर्म के लिए मुश्किल पैदा हो गई है।

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बीसीसीआई अब 2025 से 2028 की समयावधिक के बीच टीम इंडिया के 140 मैचों के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश तेज कर दी है। ड्रीम11 ने जितने में स्पॉन्सरशिप डील साइन की थी, नए स्पॉन्सर को उससे ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।

स्पॉन्सरशिप टीम इंडिया की होम सीरीज के मैच के साथ-साथ विदेश में खेले जाने वाले द्विपक्षीय मैचों और बहुपक्षीय टूर्नामेंट के मैचों के लिए भी लागू होगी। बोर्ड ने प्रति द्विपक्षीय मैच के लिए 3.5 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप का टारगेट रखा है।

इसके अलावा आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एससीसी) के मैचों के लिए प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये का टारगेट रखा है। यह ड्रीम11 के भुगतान की गई रकम से तो ज्यादा है लेकिन बॉयजू ने इससे ज्यादा का भुगतान किया था। ड्रीम 11 ने जुलाई 2023 में बीसीसीआई के साथ 3 साल के लिए 358 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप डील पर दस्तखत किए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।