द इंडियन व्यू

एशिया कप से पहले तूफानी फार्म में संजू और रिंकू, फिर भी बेंच पर बैठने का खतरा

टी20 एशिया कप 2025 से पहले कई भारतीय बल्लेबाज गदर मचा रहे हैं, जिनमें संजू सैमसन और रिंकू सिंह का नाम सबसे ऊपर है। दोनों इस समय अलग-अलग डोमेस्टिक टी20 लीग्स में खेल रहे हैं और तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। साभार :…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
एशिया कप से पहले तूफानी फार्म में संजू और रिंकू,  फिर भी बेंच पर बैठने का खतरा

टी20 एशिया कप 2025 से पहले कई भारतीय बल्लेबाज गदर मचा रहे हैं, जिनमें संजू सैमसन और रिंकू सिंह का नाम सबसे ऊपर है। दोनों इस समय अलग-अलग डोमेस्टिक टी20 लीग्स में खेल रहे हैं और तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं।

साभार : गूगल

हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ही बल्लेबाजों के प्लेइंग इलेवन में खेलने के चांस बहुत कम हैं। ये बल्लेबाज रन बनाने का मौका नहीं छोड़ रहे। संजू सैमसन ओपनर के तौर पर और रिंकू सिंह फिनिशर के तौर पर अपनी करामात दिखाकर सभी का ध्यान अपनी और खींच रहे हैं।

रिंकू सिंह ने शनिवार 30 अगस्त यूपी टी20 लीग में काशी रुद्रास के खिलाफ 48 गेंदों में तूफानी 78 रनों की नाबाद पारी खेली। रिंकू सिंह ने इस पारी में 6 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

उनका स्ट्राइक रेट 180 के करीब का था और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को फिनिशर कहा जाता है और वे लगातार इस काम को अंजाम दे रहे हैं। एक शतक और दो अर्धशतक उनके बल्ले से इस सीजन आए हैं और वे कप्तानी करते हुए टीम को आगे भी ले जा रहे हैं।

सैमसन और रिंकू के लिए प्लेइंग इलेवन में इसलिए जगह नहीं बन रही, क्योंकि शुभमन गिल के ओपन करने की बात अजीत अगरकर ने कही है। ऐसे में सैमसन के लिए ओपनर के तौर पर जगह नहीं है, जबकि मिडिल ऑर्डर के लायक उनको समझा नहीं जा रहा।

उधर, मिडिल ऑर्डर में या फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह के लिए टीम में जगह नहीं बन रही। ऐसे में शुरुआती मैचों में इन दोनों को हम शायद बेंच पर ही बैठा देखें। एशिया कप की बात करें तो टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर को है, जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।