द इंडियन व्यू

डोपिंग प्रतिबंध : गगनदीप सिंह और अन्य खिलाड़ियों पर कार्रवाई

नेशनल गेम्स में चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गगनदीप सिंह समेत कई खिलाड़ियों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। साभार : गूगल इन खिलाड़यों ने डोपिंग का आरोप लगने के 20…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
2 min read
डोपिंग प्रतिबंध : गगनदीप सिंह और अन्य खिलाड़ियों पर कार्रवाई

नेशनल गेम्स में चक्का फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले गगनदीप सिंह समेत कई खिलाड़ियों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा 3 साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

साभार : गूगल

इन खिलाड़यों ने डोपिंग का आरोप लगने के 20 दिनों के अंदर अपना अपराध स्वीकार कर लिया था, जिसके कारण उनकी सजा चार साल के बजाय तीन साल कर दी गई। सेना की अगुवाई करने वाले गगनदीप सिंह ने 12 फरवरी को उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की चक्का फेंक में 55.01 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

वह डोपिंग जांच में पॉजिटिव पाए गए। उनके नमूने में 'टेस्टोस्टेरोन मेटाबोलाइट्स' की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया। इस खिलाड़ी की प्रतिबंध अवधि की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।

खिलाड़ी के पहले अपराध के लिए अधिकतम प्रतिबंध की अवधि चार साल है, लेकिन नाडा नियमों के अनुच्छेद 10.8 (परिणाम प्रबंधन समझौता) के तहत अगर खिलाड़ी अपने अपराध को जल्दी स्वीकार कर लेता है तो उसकी सजा कम हो सकती है।

गगनदीन से राष्ट्रीय खेलों का पदक वापस ले लिया जाएगा। संभावना है कि हरियाणा के खिलाड़ी निर्भय सिंह का रजत पदक अब स्वर्ण में बदल जाएगा। ट्रैक एवं फील्ड के दो अन्य एथलीट सचिन कुमार और जैनु कुमार को भी इसी प्रावधान का लाभ मिला है। इसके तहत उनके प्रतिबंध की अवधि को एक साल कम कर दिया गया है।

सचिन का तीन साल का प्रतिबंध 10 फरवरी से शुरू हो गया है, जबकि जैनु के लिए यह तारीख 20 फरवरी है। इस प्रावधान का लाभ जूडो खिलाड़ी मोनिका चौधरी और नंदिनी वत्स, पैरा पावरलिफ्टर उमेशपाल सिंह और सैमुअल वनलालतन्पुइया, भारोत्तोलक कविंदर, कबड्डी खिलाड़ी शुभम कुमार, पहलवान मुगाली शर्मा, वुशू खिलाड़ी अमन और राहुल तोमर के अलावा एक नाबालिग पहलवान को मिला है। इनमें से ज्यादातर को साल की शुरुआत में नाडा द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।