द इंडियन व्यू

डॉ. मनसुख मांडविया रविवार को वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली : देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। ऐसे में युवाओं में नशे की लत एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
3 min read
डॉ. मनसुख मांडविया रविवार को वाराणसी में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली : देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। ऐसे में युवाओं में नशे की लत एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया रविवार (20 जुलाई) को वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' के विशेष संस्करण ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ की अगुवाई करेंगे।

यह इस राष्ट्रव्यापी अभियान का 32वां संस्करण होगा, जो देशभर के 6000 स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति और बाल भारती पब्लिक स्कूल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी रहेगी।

डॉ. मांडविया ने देशभर के 15 लाख स्कूलों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य और नशा मुक्त भारत के लिए साइकिल चलाएं और इस अभियान को जनांदोलन में बदलें। दिसंबर 2024 में शुरू हुआ यह ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम अब एक राष्ट्रीय जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें हर सप्ताह 50,000 से अधिक लोग भाग लेते हैं।

नई दिल्ली में यह आयोजन सुबह 7 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आरंभ होगा, जहां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के स्कूलों के हजारों छात्र भाग लेंगे।

डॉ. मांडविया ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “युवा ही देश के भविष्य निर्माता हैं। एक स्वस्थ युवा ही देश को समृद्धि की ओर ले जा सकता है। जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। भारत 2047 तक तभी विकसित राष्ट्र बन सकता है जब हमारे युवा नशा मुक्त, स्वस्थ और फिट हों। मैं देशभर के हर स्कूल और हर बच्चे से आग्रह करता हूं कि वे ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ के लिए आगे आएं और साइकिल चलाकर स्वास्थ्य और मोटापा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करें।”

यह आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, माय बाइक्स और माय भारत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह साइक्लिंग अभियान सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों, साई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों और खेलो इंडिया केंद्रों में भी एक साथ आयोजित होगा।

पिछले आयोजनों में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, जीएसटी काउंसिल, सार्वजनिक उपक्रमों और खेल जगत के कई दिग्गजों जैसे द ग्रेट खली, लवलीना बोरगोहेन, रानी रामपाल, नीतू घनघास, स्वीटी बूरा और पैरा वर्ल्ड चैंपियन सिमरन शर्मा, नितेश कुमार, रुबिना फ्रांसिस जैसे खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई। साथ ही, अमित सियाल, राहुल बोस, मधुरिमा तुली, गुल पनाग जैसे फिल्मी सितारे भी इससे जुड़ चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।