द इंडियन व्यू

डेढ हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने पटवारी को धरा

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम द्वारा शुक्रवार को डेढ हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित पटवारी विरासत से इंतकाल खुलवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो…

Ragwendra P Singh
May 30, 2025
1 min read
डेढ हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने पटवारी को धरा

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम द्वारा शुक्रवार को डेढ हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपित पटवारी विरासत से इंतकाल खुलवाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके पिता के नाम ग्राम लसाडिया में खसरा नम्बर 291, 414 एवं 535 कुल 6 बीघा भूमि का पिताजी की मृत्यु के उपरान्त परिवादी के परिजनों के नाम विरासत से इंतकाल खुलवाने के लिए पटवारी बबलू धोबी से 22 अप्रैल को को तहसील कार्यालय में मिला तो पटवारी ने दस्तावेज ऑनलाइन करवाने एवं आगे की कार्रवाई करने की एवज में 2000 रुपये रिश्वत राशि की मांगी। जिस पर दौरान रिश्वत राशि मांग सत्यापन 22 अप्रैल को करवाया। सत्यापन के दौरान भी 500 रुपये की रिश्वत राशि मांग कर ग्रहण करना पाया गया। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-प्रथम के नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई कर आरोपित पटवारी बबलू धोबी द्वारा 1500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…