द इंडियन व्यू

डिलीवरी कंपनी में लूट की गुत्थी सुलझी, पकड़े गए 2 अंतर्राज्यीय लुटेरे

Delhi दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में स्थित एक डिलीवरी कंपनी में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी हरमीत…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
डिलीवरी कंपनी में लूट की गुत्थी सुलझी, पकड़े गए 2 अंतर्राज्यीय लुटेरे

Delhi दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में स्थित एक डिलीवरी कंपनी में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी हरमीत (31) और योगेश (30) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, हरमीत पहले उसी कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार था. 29 अप्रैल को हुई थी लूट द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की यह घटना 29 अप्रैल को हुई थी, जब तीन हथियारबंद हमलावर कंपनी के ऑफिस में घुस आए और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये नकद लूट ले गए. इतना ही नहीं आरोपी जाते समय ऑफिस के सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि घटना के सबूत न मिल सकें. हथियार के बल पर छीनी थी बाइक पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश हरमीत ने रची थी, जिसे अपने एक दोस्त की बहन की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. उसने अपने पुराने साथियों योगेश और गुरुदास को इस वारदात में शामिल किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूट से एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को बहादुरगढ़ से एक बाइक भी हथियार के बल पर छीनी थी, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया. 3 मई की रात पुलिस ने झरोदा कलां के सरस्वती कुंज इलाके में छापेमारी कर हरमीत और योगेश को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 54,500 रुपये नकद, वारदात के दौरान पहने गए कपड़े और इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. पुलिस की छानबीन में यह भी पता चला कि तीसरा आरोपी गुरुदास, जो हाल ही में हत्या के एक मामले में सजा काट कर जेल से बाहर आया था, इस लूट में शामिल था और उसने हथियार मुहैया कराया था. फरार है लूट का तीसरा आरोपी आरोपी ने लूट का बड़ा हिस्सा, करीब 40,000 रुपये शादी के खर्च के लिए लिए थे. फिलहाल गुरुदास फरार है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…