डब्ल्यूसीपीएल के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के साथ खेलने से भारत का इनकार
नई दिल्ली : बर्मिंघम में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीपीएल) 2025 में भारत चैंपियंस टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। यह फैसला भारत सरकार के उस रुख के अनुरूप…

नई दिल्ली : बर्मिंघम में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीपीएल) 2025 में भारत चैंपियंस टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। यह फैसला भारत सरकार के उस रुख के अनुरूप है, जिसमें आतंकवाद के चलते पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ किसी भी द्विपक्षीय खेल संबंध को नकारा गया है।
बताया गया है कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनज़र भारतीय टीम ने यह कड़ा रुख अपनाया है। टीम में शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
इससे पहले भी भारत ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। उस समय भी कई पूर्व भारतीय क्रिकेटर पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार नहीं हुए थे।
टूर्नामेंट के प्रमुख प्रायोजकों में शामिल ट्रैवल-टेक कंपनी इजिमायट्रीप ने भी इस मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है। कंपनी के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आतंक और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते। भारत की टीम ने जिस तरह प्रदर्शन किया है, हम गर्व महसूस करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल केवल एक मैच नहीं है। इजिमायट्रीपइस मुकाबले से खुद को अलग करता है – देश पहले, व्यापार बाद में।”
भारत चैंपियंस टीम ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को महज 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला न खेलने के फैसले ने टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
