देश की खातिर क्रिकेट को कहा ‘न’, भावनाओं ने पलटा पूरा टूर्नामेंट
शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया है। डब्ल्यूसीएल ने इसका अधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया…

शिखर धवन, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया है। डब्ल्यूसीएल ने इसका अधिकारिक ऐलान सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर किया।

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का यह मैच आज (20 जुलाई) को खेला जाना था। अप्रैल में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी स्तर पर क्रिकेट ना खेलने का मन बना चुका है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी है, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया।
डब्ल्यूसीएल ने अपने अधिकारिक बयान में लिखा, " डब्ल्यूसीएल में हमने हमेशा क्रिकेट को महत्व दिया है और उससे प्यार किया है, और हमारा एकमात्र उद्देश्य प्रशंसकों को कुछ अच्छे, खुशी के पल देना है।
यह समाचार सुनने के बाद कि पाकिस्तान हॉकी टीम इस वर्ष भारत आ रही है, तथा हाल ही में भारत बनाम पाकिस्तान वॉलीबॉल मैच तथा दोनों देशों के बीच विभिन्न खेलों के कुछ अन्य मैच देखने के बाद, हमने डब्ल्यूसीएल में भारत बनाम पाकिस्तान मैच जारी रखने के बारे में सोचा - ताकि विश्व भर के लोगों के लिए कुछ सुखद यादें बनाई जा सकें।
लेकिन हो सकता है कि इस प्रक्रिया में हमने कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई हो और उनकी भावनाएं भड़काई हों। इससे भी अधिक, हमने अनजाने में अपने भारतीय क्रिकेट दिग्गजों को असुविधा पहुंचाई, जिन्होंने देश को इतना गौरव दिलाया है, और हमने उन ब्रांडों को भी प्रभावित किया, जिन्होंने विशुद्ध रूप से खेल के प्रति प्रेम के कारण हमारा समर्थन किया था।
इसलिए हमने भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द करने का फैसला किया है। हम भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए एक बार फिर ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आशा करते हैं कि लोग यह समझेंगे कि हम बस प्रशंसकों के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे।"
बता दें, शिखर धवन ने अधिकारिक रूप से पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जो कदम 11 मई को लिया, उसमें आज भी वैसे ही खड़ा हूं।
मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।” वहीं रिपोर्ट्स हैं कि शिखर धवन के अलावा हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान भी इस मैच का हिस्सा नहीं बनना चाहते। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना है, ऐसे में अगर 5 खिलाड़ी नहीं खेलेंगे तो 10 प्लेयर्स के साथ प्लेइंग इलेवन बनाना भी संभव नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
