द इंडियन व्यू

डब्ल्यूटीसी 2025-27 : सभी टीमों ने खेला पहला मैच, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में न्यूजीलैंड ने भी एक मुकाबला खेल लिया है। अब इस नए साइकिल में हर एक टीम ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डब्ल्यूटीसी के तहत आखिरी मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
डब्ल्यूटीसी 2025-27 : सभी टीमों ने खेला पहला मैच, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में न्यूजीलैंड ने भी एक मुकाबला खेल लिया है। अब इस नए साइकिल में हर एक टीम ने कम से कम एक-एक मैच खेल लिया है। डब्ल्यूटीसी के तहत आखिरी मैच न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया।

इस मैच के बाद दोनों टीमों का खाता खुल गया है। हालांकि, कोई भी टीम मुकाबला नहीं जीती है, लेकिन मैच ड्रॉ हुआ है तो कुछ-कुछ अंक और कुछ-कुछ जीत प्रतिशत दोनों के खाते में गया है, जिसका फायदा उनको आगे चलकर हो सकता है।

न्यूजीलैंड ने अभी एक ही मैच खेला है, जो कि ड्रॉ रहा है, फिर भी टीम सातवें पायदान पर है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 में से 5 मैच हार चुकी है और एक मैच ड्रॉ रहा है। कैरेबियाई टीम नौवें पायदान पर है। 8वें पायदान पर बांग्लादेश है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है।

साभार : गूगल

इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है। इंग्लैंड ने 6 मुकाबले खेले हैं। इनमें से 2 ही मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में हार झेली है। एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 36.11 है। 33.33 जीत प्रतिशत 33.33 है। सबसे आखिरी पायदान पर विराजमान वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत 5.56 फीसदी है। 16.67 फीसदी जीत प्रतिशत बांग्लादेश का है।

अगर डब्ल्यूटीसी 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टॉप टीम की बात करें तो ये ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अभी तक सभी 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया का 100 फीसदी है।

अन्य किसी टीम का जीत प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया के बराबर नहीं है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 75 फीसदी मैच जीते हैं, जो चार में से 3 मैच जीती है और दूसरे नंबर पर है।

Credits : Cricbuzz

तीसरे नंबर पर 66.67 फीसदी के साथ श्रीलंका है, जबकि चौथे पायदान पर पाकिस्तान की टीम है, जो 2 में से एक मैच जीत चुकी है। भारत ने 9 में से चार मैच जीते हैं और टीम पांचवें नंबर पर है। जीत प्रतिशत भारतीय टीम का 48.15 है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।