डबल टाईब्रेक के रोमांचक मैच में जीत, श्रेयंत बालक एकल सेमीफाइनल में
लखनऊ। क्वालीफायर खिलाड़ी भारत के श्रेयंत महंतेशा ने आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डबल टाईब्रेक तक चले रोमांचक मैच में दमदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका एकल में…

लखनऊ। क्वालीफायर खिलाड़ी भारत के श्रेयंत महंतेशा ने आईटीएफ जूनियर जे30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में डबल टाईब्रेक तक चले रोमांचक मैच में दमदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालिका एकल में छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा ने संघर्षपूर्ण मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बालिका एकल में तेजस्वी मन्नेनी व नीशा एंजा संघर्षपूर्ण जीत के साथ अंतिम चार में
बालक युगल के सेमीफाइनल में चुक्का लक्ष्य वर्धन व परंजय सिवाच और ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाते हुए खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। बालिका युगल सेमीफाइनल में एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे की जोड़ी भी फाइनल में पहुंची।
गुरुवार को खेले गए युगल मुकाबलों के सेमीफाइनल
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन व केसरी स्पोर्ट्स द्वारा मिनी स्टेडियम विजयंतखंड गोमतीनगर के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को एकल में क्वार्टर फाइनल व युगल में सेमीफाइनल मैच खेले गए। बालक एकल क्वार्टर फाइनल में श्रेयंत महंतेशा ने भारत के ही चुक्का लक्ष्य वर्धन को डबल टाईब्रेक में 6-7(3), 6-2, 7-6(6) से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच बेहद रोमांचक रहा।
पहला सेट लक्ष्य वर्धन ने टाईब्रेक में अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में श्रेयंत ने शानदार कोर्ट कवरेज व आक्रामक खेल के चलते वापसी की। निर्णायक तीसरा सेट भी टाईब्रेक तक पहुंचा जहां श्रेयंत ने संयम के साथ खेलते हुए जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
बालक एकल में शीर्ष वरीय ओम पटेल ने सातवीं वरीय शौनक चटर्जी के खिलाफ एकतरफा 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। ऋभव सरोहा ने वरद उंद्रे को 6-3, 6-0 से शिकस्त दी जबकि क्वालीफायर पार्थिव नल्लागुंडला ने लेथेश एस. कोंबिला को 6-1, 6-0 से हराते हुए अंतिम चार में प्रवेश किया।
बालिका एकल क्वार्टर फाइनल में भारत की नीशा एंजा ने रिद्धि शिंदे के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए 5-7, 6-4, 6-0 से जीत हासिल की। वहीं छठीं वरीय भारत की तेजस्वी मन्नेनी ने उतार-चढ़ाव से भरे मैच में अक्षिता अंतिल को 7-5, 4-6, 6-3 से पराजित किया।
दूसरी ओर तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार ने प्रार्थना खेडकर को एकतरफा 6-1, 6-1 से और चौथी वरीय हर्षा कार्तिका ओरुगांती ने क्वालीफायर शाजफा वानिया को 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में भारत के चुक्का लक्ष्य वर्धन व परंजय सिवाच की जोड़ी ने हमवतन अहान शेट्टी व अयान शेट्टी को टाईब्रेक में 7-6(8), 6-2 से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में ऋभव सरोहा व आरव चावला की जोड़ी ने लेथेश एस. कोंबिला व तेजस रवि को 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका युगल सेमीफाइनल में भारत की एंजल पटेल व रिद्धि शिंदे ने ऑस्ट्रेलिया की तृषा जानी व भारत की तनुश्री मनेनी सतीश को 7-5, 6-3 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
