ट्रेन से कटकर 11 लोगों की मौत और दो घायल
नई दिल्ली। चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. जबिक दो लोग घायल हैं। यह दुर्घटना रेलवे कर्मचारियों के एक ग्रुप से टक्कर के कारण हुई, जिसमें दो…

नई दिल्ली। चीन के दक्षिणी प्रांत युन्नान में गुरुवार सुबह दर्दनाक रेल हादसा हुआ है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. जबिक दो लोग घायल हैं।
यह दुर्घटना रेलवे कर्मचारियों के एक ग्रुप से टक्कर के कारण हुई, जिसमें दो अन्य लोग भी घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब भूकंप मापने वाले इक्विपमेंट की टेस्टिंग कर रही ट्रेन ने कुनमिंग शहर के लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के अंदर एक घुमावदार हिस्से में ट्रैक पर घुसे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
चीन सेंट्रल टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग में लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के एक घुमावदार हिस्से पर भूकंपीय संकेतों का पता लगाने वाली एक परीक्षण ट्रेन ट्रैक पर आए निर्माण मजदूरों से टकरा गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
दुर्घटना के तुरंत बाद रेलवे अधिकारी और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों के लिए बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का उपचार और संबंधित कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहे हैं
वर्तमान में, स्टेशन पर सामान्य परिवहन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। संबंधित जिम्मेदारों पर कानूनों और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
