रणजी के अंतिम पड़ाव पर यूपी की परीक्षा, विदर्भ ने पहले दिन बनाई पकड़
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में यूपी का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन नागपुर में विदर्भ के खिलाफ यह विदाई मुकाबला यादगार बनने के बजाय चेतावनी भरा साबित हो रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला यूपी के लिए फायदे की जगह…

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में यूपी का सफर अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन नागपुर में विदर्भ के खिलाफ यह विदाई मुकाबला यादगार बनने के बजाय चेतावनी भरा साबित हो रहा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला यूपी के लिए फायदे की जगह भारी भूल बन गया। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले ही दिन यूपी की बल्लेबाजी हर्ष दुबे की फिरकी में बुरी तरह उलझती नजर आई।
लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे ने यूपी के टॉप और मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए 61 रन देकर 6 विकेट झटके और मुकाबले की दिशा पहले सत्र में ही विदर्भ के पक्ष में मोड़ दी।
यूपी की आधी टीम लंच से पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी—अभिषेक गोस्वामी (14), माधव कौशिक (4), कप्तान आर्यन जुयाल (12) और आदित्य शर्मा (18) सस्ते में आउट हो गए। 50 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद यूपी कभी लय में लौट ही नहीं सकी।

93 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते सिद्धार्थ यादव (19) भी आउट हो गए और फिर शिवम शर्मा (1) के विकेट ने संकट और गहरा दिया। ऐसे हालात में एक बार फिर ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला। विकेटों के पतझड़ के बीच जुरेल अकेले ऐसे बल्लेबाज दिखे जिन्होंने विदर्भ के गेंदबाजों को जवाब दिया।
ध्रुव जुरेल और शिवम मावी के बीच छठे विकेट के लिए हुई 92 रनों की साझेदारी ने यूपी को पूरी तरह ढहने से बचाया। शिवम मावी ने आक्रामक अंदाज में 47 रन बनाए। ऑफ स्पिनर यश कदम ने मावी को आउट कर इस अहम साझेदारी का अंत किया।
हर्ष दुबे ने दिन का सबसे बड़ा झटका देते हुए ध्रुव जुरेल को आउट किया। 96 रन बनाने वाले जुरेल नर्वस नाइंटी का शिकार हुए और रणजी सीजन के अपने तीसरे शतक से महज 4 रन दूर रह गए। यूपी की पहली पारी किसी तरह 237 रन तक पहुंच सकी। कार्तिक यादव 17 रन बनाकर नाबाद लौटे।
जवाब में विदर्भ ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 33 रन बना लिए। अमन मोखाडे (19) और सत्यम भोयार (13) क्रीज पर डटे हुए हैं और टीम अब भी यूपी से 204 रन पीछे है।
सम्बंधित ख़बरें
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
