द इंडियन व्यू

टेस्ट में रनों की दौड़ : जो रूट ने पछाड़ा सचिन को, पर औसत में अभी भी पीछे

जो रूट…यह वो नाम है जो इस समय सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रबल दावेदार है। हाल ही में संपन्न हुई इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी रूट ने…

Ragwendra P Singh
August 9, 2025
2 min read
टेस्ट में रनों की दौड़ : जो रूट ने पछाड़ा सचिन को, पर औसत में अभी भी पीछे

जो रूट…यह वो नाम है जो इस समय सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रबल दावेदार है। हाल ही में संपन्न हुई इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी रूट ने अपने बल्ले से खूब तबाही मचाई।

साभार : गूगल

सीरीज में तीन शतक जड़ वह 537 रनों के साथ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पछाड़ा।

रूट के आगे अब सिर्फ 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर ही हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 15921 रन बनाए हैं, वहीं जो रूट 13543 रनों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब 2378 रनों का अंतर रह गया है। रूट ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 158 टेस्ट खेले हैं, वहीं सचिन ने पूरे 200 खेले थे।

158 टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर को जहां 259 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, वहीं जो रूट अभी तक 288 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं। रूट ने इस दौरान सचिन से 29 पारियां ज्यादा खेली है। जो रूट ने सचिन तेंदुलकर से ज्यादा पारियां खेली है तो 158 टेस्ट मैचों के बाद उनके रन भी मास्टर ब्लास्टर से अधिक है।

सचिन ने 158 टेस्ट मैचों के बाद जहां 12,702 रन बनाए थे, वहीं जो रूट अभी तक 13,543 रन बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम जहां 158 टेस्ट मैचों में 42 शतक थे, वहीं जो रूट अभी तक इतने ही मैचों में 39 शतक जड़ चुके हैं।

हालांकि अर्धशतकों के मामले में रूट तेंदुलकर से आगे हैं। सचिन ने इस दौरान 52 अर्धशतक जड़े थे तो रूट ने अभी तक 66 बार ही ऐसा किया है। जो रूट बाकी चीजों में तो सचिन तेंदुलकर से आगे हैं, मगर वह औसत के मामले में उन्हें नहीं पछाड़ पाए। 158 टेस्ट के बाद सचिन तेंदुलकर का औसत 54.75 का था, जबकि जो रूट का 51.29 का है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।