द इंडियन व्यू

‘टेस्ट क्रिकेट मेरा सपना था’— मानव सुथार ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

मानव सुथार के लिए टेस्ट प्रारूप क्रिकेट का ‘सर्वोच्च’ शिखर है और इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि अपने खेल को बेहतर बनाए रखने के लिए वह आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे। सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में…

Ragwendra P Singh
June 9, 2026
2 min read
‘टेस्ट क्रिकेट मेरा सपना था’— मानव सुथार ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास

मानव सुथार के लिए टेस्ट प्रारूप क्रिकेट का ‘सर्वोच्च’ शिखर है और इस बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि अपने खेल को बेहतर बनाए रखने के लिए वह आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहे थे।

सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सात विकेट चटकाए जिसमें पहली पारी में छह विकेट भी शामिल हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी से भारत ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

सुथार ने कहा, ‘‘जिस दिन से मैंने खेलना शुरू किया और जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, लाल गेंद का क्रिकेट ही मेरे लिए सब कुछ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह खेल का सर्वोच्च शिखर है इसलिए चाहे मैं अंडर-19 क्रिकेट खेल रहा था या रणजी ट्रॉफी, मेरा लक्ष्य हमेशा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना ही रहा।

साभार : गूगल

(पदार्पण के दौरान मिलने वाली) कैप देते समय कुलदीप (यादव) भाई के शब्द बहुत प्रेरणादायक थे। सभी ने मेरा बहुत हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया इसलिए यह वाकई बहुत खास लगा।’’

सुथार ने कहा, ‘‘(मुख्य कोच) गौतम (गंभीर) सर और कप्तान (शुभमन गिल) ने मुझे बताया कि मैं पदार्पण करने जा रहा हूं। यह बेहद गर्व का पल था क्योंकि जब से मैंने खेलना शुरू किया था तब से यह मेरा सपना था, मेरे पिता का सपना था और हर किसी का सपना था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूं।’’

इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले सुथार ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के मौके के लिए तैयार रहना चाहते थे और लीग के दौरान लाल गेंद से अभ्यास करते रहे। उन्होंने कहा, ‘‘जब टीम में मेरा नाम आया तो मैं आईपीएल के दौरान भी लाल गेंद से अभ्यास कर रहा था और सोच रहा था कि अगर मौका मिला तो मैं कैसे खेलूंगा।’’

सुथार ने कहा, ‘‘यहां (मुल्लांपुर) आने के बाद मैंने तीन या चार लंबे अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। गेंदबाजी में असली चीज यह नहीं है कि आप कितने घंटे अभ्यास करते हैं। अगर आपको गेंदबाजी में मजा आता है तो आप बिना महसूस किए 20-25 ओवर फेंक सकते हैं इसलिए जरूरी यह है कि आप जितना हो सके गेंदबाजी करते रहें।’’

सुथार ने कहा कि वे स्टॉक गेंद (अधिकतर इस्तेमाल होने वाली गेंद) फेंकते समय पिच से मिल रही मदद के बावजूद जोश में आकर अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।