द इंडियन व्यू

टेनिकॉइट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का खाका तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर सृजित करने के लक्ष्य के साथ टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) गुरुवार को हुई। इस दौरान प्रदेशभर से…

Ragwendra P Singh
June 4, 2026
2 min read
टेनिकॉइट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का खाका तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में टेनिकॉइट खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों के लिए अधिक अवसर सृजित करने के लक्ष्य के साथ टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) गुरुवार को हुई। इस दौरान प्रदेशभर से जुटे पदाधिकारियों ने खेल के विस्तार, नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।

अवध रीजेंसी कैसरबाग स्थित उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के मीटिंग हॉल में हुई बैठक में प्रदेश में टेनिकॉइट के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने तथा आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों और जिला सचिवों ने भाग लिया। वाराणसी, बलिया, मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, आगरा, शामली, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या, गोंडा, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, कानपुर देहात, चंदौली, गौतमबुद्ध नगर, उन्नाव, हरदोई, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर और मेरठ सहित अनेक जिलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक की अध्यक्षता टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन डॉ. सैयद रफ़त जुबैर रिजवी ने की। इस अवसर पर महासचिव सिकन्दर विलियम्स, कोषाध्यक्ष मो. नदीम, प्रत्यूष रत्न पांडेय, उपेन्द्र राय, नगेन्द्र विश्वकर्मा, परवेज़ आलम खान, ऋषभ गौतम, सुभाष सिंह, सौरभ सिंह, मिलिंद, अंकित पांडेय और अमित यादव सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में विभिन्न जिलों में टेनिकॉइट गतिविधियों को और सक्रिय बनाने, खिलाड़ियों को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल के प्रचार-प्रसार को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश में टेनिकॉइट के समग्र विकास के लिए समन्वित प्रयास जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।