द इंडियन व्यू

टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लीग के चौथे…

Ragwendra P Singh
April 25, 2026
2 min read
टी20 मुंबई लीग 2026: सूर्यकुमार, श्रेयस और शिवम दुबे समेत स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

मुंबई : मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग 2026 से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लीग के चौथे सीजन से पहले सभी आठ टीमों ने तीन-तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

 

इस बार आइकन खिलाड़ियों की सूची में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल, तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे को भी रिटेन किया गया है।

 

एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह सभी फ्रेंचाइजियों की मजबूत मंशा को दर्शाता है। भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों का रिटेन होना इस लीग की विश्वसनीयता और स्तर को दिखाता है। साथ ही युवा खिलाड़ियों को इन अनुभवी सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा, जो उनके विकास के लिए बेहद अहम है। इस मजबूत कोर के साथ हमें एक बेहद प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर का सीजन देखने को मिलेगा।”

 

रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर आगामी प्लेयर ऑक्शन पर है, जहां टीमें अपने स्क्वॉड को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।

 

पिछले सीजन में सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने फाइनल में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कंस को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था।

 

टी20 मुंबई लीग 2026 के लिए रिटेन खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

 

आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स: सरफराज खान (आइकन खिलाड़ी), शम्स मुलानी, जय बिस्ता

 

एआरसीएस अंधेरी: शिवम दुबे (आइकन खिलाड़ी), प्रग्नेश कानपिल्लेवार, दीपक शेट्टी

 

बांद्रा ब्लास्टर्स: यशस्वी जायसवाल (आइकन खिलाड़ी), सुवेद पारकर, ध्रुमिल मटकर।

 

मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स: तुषार देशपांडे (आइकन खिलाड़ी), सिद्धेश लाड, रोहन राजे।

 

नॉर्थ मुंबई पैंथर्स: अजिंक्य रहाणे (आइकन खिलाड़ी), अभिग्यान कुंडू, तनुष कोटियन

 

सोबो मुंबई फाल्कंस: श्रेयस अय्यर (आइकन खिलाड़ी), अंगकृष रघुवंशी, हर्ष अघाव

 

ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स: शार्दुल ठाकुर (आइकन खिलाड़ी), अथर्व अंकलेकर, साईराज पाटिल

 

ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट: सूर्यकुमार यादव (आइकन खिलाड़ी), आयुष म्हात्रे, सूर्यांश शेडगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।