द इंडियन व्यू

टी20 से विदाई, अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे मिचेल स्टार्क

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से बाएं हाथ के तेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मंगलवार 2 सितंबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। साभार : गूगल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर उनके…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
टी20 से विदाई, अब वनडे और टेस्ट पर फोकस करेंगे मिचेल स्टार्क

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से बाएं हाथ के तेज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। मंगलवार 2 सितंबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी।

साभार : गूगल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर उनके रिटायरमेंट की पुष्टि कर दी। उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला क्यों किया? मिचेल स्टार्क ने बताया कि वे वनडे और टेस्ट पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में वह इंटरनेशनल क्रिकेट के शॉर्ट फॉर्मेट में एक्टिव नहीं रहेंगे।

मिचेल स्टार्क का लक्ष्य 2027 का वनडे विश्व कप खेलना है। मिचेल स्टार्क ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कुछ ही महीने पहले रिटायरमेंट का ऐलान किया है। 35 वर्षीय स्टार्क ने आखिरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। स्टार्क अब आपको टेस्ट और वनडे क्रिकेट के अलावा डोमेस्टिक टी20 लीग्स में खेलते नजर आएंगे।

इनमें आईपीएल भी है। मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पेसर थे। मिचेल स्टार्क ने 79 विकेट इस फॉर्मेट में निकाले। उनसे आगे एडम जैम्पा हैं, जिन्होंने 130 शिकार किए हैं। मिचेल स्टार्क के लिए इस फॉर्मेट की सबसे बड़ी हाइलाइट 2021 का टी20 वर्ल्ड कप था, जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता था।

स्टार्क ने अपने बयान में कहा, "टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच के हर मिनट का आनंद लिया है, खासकर 2021 विश्व कप में, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम जीते, बल्कि इसलिए भी कि हम एक अविश्वसनीय ग्रुप में थे और इस दौरान खेलने का बहुत मजा आया।

2027 में होने वाले भारत के टेस्ट दौरे, एशेज और एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए मुझे लगता है कि इन अभियानों के लिए तरोताजा, फिट और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का यही मेरा सबसे अच्छा तरीका है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।