टाटा स्टील मास्टर्स: अर्जुन एरिगैसी की मुश्किलें जारी, गुकेश की जीत से वापसी
भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी अहम क्षणों में जर्मनी के विन्सेंट कीमर के कौशल का मुकाबला नहीं कर सके और उन्हें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एक और हार मिली। विश्व विजेता डी गुकेश ने हालांकि…

भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी अहम क्षणों में जर्मनी के विन्सेंट कीमर के कौशल का मुकाबला नहीं कर सके और उन्हें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में एक और हार मिली।
विश्व विजेता डी गुकेश ने हालांकि युवा खिलाड़ी यागिज़ कान एर्दोगमस के खिलाफ जीत दर्ज करके प्रतियोगिता में वापसी की। काले मोहरों से खेलते हुए गुकेश ने बाजी जीती। उनके अब संभावित 10 में से पांच अंक हो गए हैं।
एरिगैसी कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में थे, इस टूर्नामेंट में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और वह अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। उनके 10 मैचों में सिर्फ चार अंक हैं।

टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में भारत के आर प्रज्ञाननंदा ने हैंस मोके नीमन के साथ अपनी बाजी ड्रॉ खेली। पिछले दौर में गुकेश को हराने वाले जर्मनी के मैथियास ब्लूबाउम ने अनीश गिरी को हराकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, जबकि नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरस्ट ने जावोखिर सिंदारोव के साथ ड्रॉ खेला।
सम्बंधित ख़बरें
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
