द इंडियन व्यू

टाईब्रेक में मारी बाज़ी, संयम श्रीवास्तव बने चैंपियन

लखनऊ। संयम श्रीवास्तव ने 44वां शिवानी कप स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में टाईब्रेक स्कोर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 44वां शिवानी कप स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ओपन चेस…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
टाईब्रेक में मारी बाज़ी, संयम श्रीवास्तव बने चैंपियन

लखनऊ। संयम श्रीवास्तव ने 44वां शिवानी कप स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में टाईब्रेक स्कोर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

44वां शिवानी कप स्वतंत्रता दिवस स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट

दूसरी ओर आयु वर्ग के मुकाबलों में अभिनव कीर्ति वर्मन, लक्ष्य निगम व विवस्त सक्सेना चैंपियन बने। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में छठें व अंतिम राउंड के बाद संयम के साथ रवि शंकर, अभिजय भटनागर व आशीष प्रताप सिंह ने समान 6 अंक हासिल किए।

हालांकि टाईब्रेकर स्कोर में बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा संयम को मिला और वह चैंपियन बने। वहीं रवि, अभिजय व आशीष क्रमश: दूसरे से चौथे स्थान पर रहे। रोहन पांडेय को 5.5 अंक के साथ पांचवां स्थान मिला। अंडर-16 आयु वर्ग में अभिनव कीर्ति वर्मन ने 6 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।

आरव गुप्ता 5 अंक के साथ दूसरे व अंशुमान गुप्ता 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 आयु वर्ग में लक्ष्य निगम व अथर्व साहू के समान 5-5 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते लक्ष्य पहले व अथर्व दूसरे स्थान पर रहे। अद्मय शाही को 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

अंडर-9 आयु वर्ग में विवस्त सक्सेना 5 अंक के साथ पहले, कुंवर प्रताप सिंह 4 अंक के साथ दूसरे व लक्ष्य गुप्ता 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में शिवानी ग्रुप ऑफ स्कूल व कॉलेजेस के सीईओ सुधीर दुबे (अध्यक्ष, लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन) ने पुरस्कार वितरित किए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।