द इंडियन व्यू

टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन, प्रयागराज के स्पर्श यादव ओपन वर्ग में चैंपियन

लखनऊ। टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रयागराज के स्पर्श यादव ने 46वां शिवानी कप स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में रविवार…

Ragwendra P Singh
April 27, 2026
2 min read
टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन, प्रयागराज के स्पर्श यादव ओपन वर्ग में चैंपियन

लखनऊ। टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रयागराज के स्पर्श यादव ने 46वां शिवानी कप स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कुल 2,22,222 रुपए की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट में 12 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट के ओपन वर्ग के अंतिम राउंड के बाद प्रयागराज के स्पर्श यादव व मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी और मेरठ के गोपाल कृष्ण माहेश्वरी के समान साढ़े 6-साढ़े 6 अंक रहे। हालांकि बेहतर टाईब्रेक स्कोर के चलते स्पर्श यादव पहले स्थान पर रहे जबकि हसनैन व गोपाल को क्रमश : दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इसी के साथ एस विग्नेश व गौतम संतोष 6-6 अंक के साथ टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश : चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।

अनरेटेड श्रेणी में वाराणसी के केशव सिंघल साढ़े पांच अंक के साथ पहले जबकि दिल्ली के शुभम सिंह व प्रबल सिंह 5-5 अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 श्रेणी में अप्रतिम शुक्ला, लक्ष्य निगम व विश्वादित्य अवस्थी के समान 5-5 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश : पहले से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-10 श्रेणी में अग्रथ मिश्रा 5 अंक के साथ पहले जबकि दीपक आर्यन व राघव धवन क्रमश : 4-4 अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी (राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी) ने विजेताओं को इनामी राशि के साथ पदक तथा प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनका मान बढ़ाया। इस दौरान ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51,000 हजार, द्वितीय पुरस्कार 35000 और तृतीय पुरस्कार 25000 दिया गया।

समापन समारोह के दोरान शिवानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के सीईओ सुधीर दुबे ने विजेताओं की सराहना की। इस दोरान विद्यालय प्रबंधक मार्कण्डेय दुबे, फाउंडर चेयरपर्सन सत्यभामा दुबे, निदेशक अंशिका दुबे एवं प्रधानाचार्या पुनीता मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।