झरिया क्षेत्र में विस्थापितों के लिए बनाए गए हैं 30 हजार मकान : कोयला मंत्री
धनबाद : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को धनबाद जिले के बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की ओर से संचालित…

धनबाद : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन बुधवार को धनबाद जिले के बैलगाड़ियां टाउनशिप पहुंचे। यहां उन्होंने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की ओर से संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय मंत्री ने बैलगाड़ियां टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फेज-6, 7 और 8 के बैलेंस डेवलपमेंट वर्क का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेआरडीए के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया, वहीं कई लाभुकों के बीच ई-रिक्शा का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि झरिया क्षेत्र में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय से भूमिगत कोयले में आग की गंभीर समस्या बनी हुई है। जमीन के नीचे आग, धुआं और गैस निकलने के कारण लोगों में हमेशा भय का माहौल रहता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर झरिया क्षेत्र के विस्थापित लोगों के लिए सुरक्षित और आधुनिक टाउनशिप विकसित कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक दो टाउनशिप विकसित की जा चुकी हैं, जहां लगभग 30 हजार आवास बनाए गए हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और भी आवासों का निर्माण किया जाएगा। टाउनशिप में स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, पीने का पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, ताकि विस्थापित परिवारों को बेहतर जीवन मिल सके।--------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
