जोस बटलर बने 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी
कोलंबो : इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने यह…

कोलंबो : इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने यह मुकाम मंगलवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान हासिल किया।
35 वर्षीय बटलर इस मामले में अब केवल दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन से पीछे हैं। एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए तीनों प्रारूपों में कुल 401 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और वह देश की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व क्रिकेट के महानतम सीमर्स में शुमार एंडरसन ने अपने करियर में कुल 991 विकेट हासिल किए।
जोस बटलर के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 12,291 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक शामिल हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बटलर ने 57 मैचों की 100 पारियों में 2,907 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका औसत 31.94 का रहा है, जिसमें दो शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।
वनडे क्रिकेट में बटलर ने 198 मैचों की 171 पारियों में 5,515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.11 का रहा है और उन्होंने 11 शतक व 29 अर्धशतक जड़े हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बटलर ने 144 मैचों की 132 पारियों में 3,869 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत 35.49 का रहा है, जिसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।
दो बार आईसीसी व्हाइट-बॉल खिताब जीत चुके जोस बटलर आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 का भी हिस्सा हैं, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें स्टार बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक को कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड अपना अभियान 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान
अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
