द इंडियन व्यू

जोकोविच ने रचा इतिहास, अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल

नोवाक जोकोविच मैच के आगाज में पीठ की समस्या से उबरते हुए शुक्रवार रात कैम नोरी को हराकर 1991 में जिमी कोनर्स के बाद अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
August 30, 2025
1 min read
जोकोविच ने रचा इतिहास, अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल

नोवाक जोकोविच मैच के आगाज में पीठ की समस्या से उबरते हुए शुक्रवार रात कैम नोरी को हराकर 1991 में जिमी कोनर्स के बाद अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

साभार : गूगल

जोकोविच ने 38 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। कोनर्स जब 1991 में इस टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंचे थे तब उनकी उम्र भी 38 साल थी। उन्होंने 6-4, 6-7 (4), 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की, जिसमें उन्होंने 18 ऐस लगाए, जो उनके अनुसार टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फ्लशिंग मीडोज़ में मैच के शुरू में चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने शानदार खेल दिखाया और 69वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई।

इस तरह से उन्होंने रोजर फेडरर की बराबरी कर ली। अब उनका मुकाबला जर्मन क्वालीफायर जान-लेनार्ड स्ट्रफ से होगा। सातवीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं अच्छा हूं। मैं पहले जितना ही जवान और मज़बूत हूं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।