द इंडियन व्यू

जोकोविच का साफ संदेश: संन्यास नहीं, अगले साल फिर विंबलडन खेलूंगा

विंबलडन के सेमीफाइनल में शुक्रवार को विश्व नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर से सीधे सेटों में हारने के बावजूद सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया। 39 वर्षीय सर्बियाई स्टार ने स्पष्ट किया कि वह…

Ragwendra P Singh
July 11, 2026
2 min read
जोकोविच का साफ संदेश: संन्यास नहीं, अगले साल फिर विंबलडन खेलूंगा

विंबलडन के सेमीफाइनल में शुक्रवार को विश्व नंबर-1 इटली के जैनिक सिनर से सीधे सेटों में हारने के बावजूद सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया। 39 वर्षीय सर्बियाई स्टार ने स्पष्ट किया कि वह अभी भी टेनिस खेलना चाहते हैं और अगले साल विंबलडन में वापसी की उम्मीद रखते हैं।

सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविच को सेंटर कोर्ट से बाहर जाते समय दर्शकों ने खड़े होकर जोरदार तालियों से विदाई दी। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अगले साल 40 वर्ष की उम्र में विंबलडन के 150वें संस्करण में खेलेंगे, तो उन्होंने कहा, मैं लौटना चाहूंगा, कम से कम एक बार और। देखते हैं आगे क्या होता है।

जोकोविच इस हार के साथ अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब और 39वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने का सपना पूरा नहीं कर सके। हालांकि उनका मानना है कि सेमीफाइनल तक का सफर यह साबित करता है कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से मुकाबला करने में सक्षम हैं।

© X

उन्होंने कहा, बेशक मैं निराश हूं। मैं विंबलडन जीतना चाहता था और यही वजह है कि मैं अब भी खुद को इतनी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हूं। लेकिन इस टूर्नामेंट में कोर्ट पर मेरा रवैया, संघर्ष करने का जज्बा और समर्पण सकारात्मक रहा। यह सब आज भी मेरे अंदर मौजूद है।

अब जोकोविच की नजर यूएस ओपन 2026 पर होगी। उन्होंने अपना पिछला और अब तक का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब वर्ष 2023 में यूएस ओपन में ही जीता था।

भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने कहा, मुझ पर खेलने का कोई दबाव नहीं है और न ही कोई मुझे खेलने के लिए मजबूर कर रहा है। मैं इसलिए खेलता हूं क्योंकि मैं खुद खेलना चाहता हूं और मुझे विश्वास है कि मैं अभी भी शीर्ष-10 या शीर्ष-5 स्तर का खिलाड़ी हूं। आगे भविष्य क्या लेकर आता है, यह देखेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।