जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम घोषित, स्वीटी कुजूर को कप्तानी
शुक्रवार को हॉकी इंडिया ने जापान में आयोजित होने वाले महिला अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक खेला जाएगा। कोच रानी के…

शुक्रवार को हॉकी इंडिया ने जापान में आयोजित होने वाले महिला अंडर-18 एशिया कप काकामिगाहारा 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक खेला जाएगा।
कोच रानी के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने भोपाल में एक महीने तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में तैयारी की। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम संयोजन और रणनीतिक खेल पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम की कप्तानी स्वीटी कुजूर करेंगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की तैयारियों के तहत भोपाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज भी खेली, जिसमें अंतिम मुकाबले में जीत हासिल कर टीम ने आत्मविश्वास बढ़ाया। भारत को पूल-ए में दक्षिण कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर के साथ रखा गया है।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 31 मई को दक्षिण कोरिया और 2 जून को सिंगापुर से मुकाबला होगा। दोनों पूलों की शीर्ष दो टीमें 5 जून को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।
टीम की घोषणा के बाद कोच रानी ने कहा,“यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करने और दबाव वाले मुकाबलों को समझने का शानदार अवसर है। पिछले कुछ हफ्तों में हमने फिटनेस, रणनीति और टीम समन्वय पर काफी मेहनत की है। टीम देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित है और हमारा लक्ष्य निडर हॉकी खेलते हुए खिताब के लिए मजबूत चुनौती पेश करना होगा।”
भारतीय महिला अंडर-18 टीम
गोलकीपर
महक परिहार, खिली कुमारी
डिफेंडर
सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रुबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी
मिडफील्डर
श्रुति कुमारी, दीया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नाम्मी गीताश्री, पुष्पा मांझी
फॉरवर्ड
नौशीन नाज़, स्वीटी कुजूर (कप्तान), प्रियंका मिंज, संदीपा कुमारी, नैन्सी सरोहा
भारत के मुकाबलों का कार्यक्रम
30 मई : भारत बनाम मलेशिया
31 मई : भारत बनाम दक्षिण कोरिया
2 जून : भारत बनाम सिंगापुर
पूल की स्थिति
पूल-ए: भारत, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर
पूल-बी: चीन, जापान, चीनी ताइपे, बांग्लादेश
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
