जींद : अमेरिका भेजने के नाम पर दंपति से हड़पे साढ़े 17 लाख
जींद : दंपति को अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे 17 लाख 45 हजार रुपये हडपने पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कबूतरबाजी, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। शनिवार को सफीदों सदर थाना पुलिस…

जींद : दंपति को अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे 17 लाख 45 हजार रुपये हडपने पर सफीदों सदर थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कबूतरबाजी, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
शनिवार को सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रोहड निवासी नवदीप ने बताया कि उसका छोटा भाई अमृत सिंह और उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर विदेश जाना चाहते थे। उन्होंने पानीपत अनाज मंडी में विदेश भेजने वाली कन्सलटेंसी में काम करने वाले अभिषेक चौहान, दीपकचंद के साथ बात की तो वह उनके घर आए और उन्हें बातों में फंसा कर लीगल तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही। 38 लाख रुपये सबकुछ तय हुआ। जिसमें वीजा खर्च भी शामिल था। 28 अक्टूबर 2022 को कागज कार्रवाई के नाम पर डेढ़ लाख रुपये नगद लिए तथा डेढ़ लाख रुपये की आरटीजीएस करवाई। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि अमेरिका का डायरेक्ट वीजा नहीं लगेगा। पहले दोनों को यूके भेजकर कोर्स करवाना होगा। जिसके बाद वहां यूके में वर्क वीजा लगवाएंगे और वहां से अमेरिका भेजा जाएगा।
यूके में कोर्स में दाखिले के लिए दो लाख और मांगे तो उन्होंने दे दिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए बैंक खाते में फंड दिखाना जरूरी है। इसलिए उन्होंने दो लाख रुपये और मंगवाए। अभिषेक ने राजपुरा में उससे दो लाख रुपये नगद लिए। उनसे खाली चेकों पर साइन करवाए गए। मार्च 2023 में उनसे चार लाख 40 हजार रुपये, अक्टूबर में एक लाख 10 हजार रुपये एक बार, दूसरी बार में नौ लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये नकद लिए।
आरोपितों ने कुल 17 लाख 45 हजार रुपये उनसे ले गए लेकिन विदेश नहीं भेजा। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सफीदों सदर थाना पुलिस ने म्यूर विहार दिल्ली निवासी अभिषेक चौहान और इस्ट दिल्ली प्रीत विहार खिचड़ीपुर निवासी दीपकचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
