जन्मदिन विशेष : मोहम्मद शमी के शानदार करियर पर एक नजर
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मे शमी 197 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। @BCCI शमी के नाम भारत के लिए सबसे तेज 100 और 200 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।…

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मे शमी 197 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

शमी के नाम भारत के लिए सबसे तेज 100 और 200 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 56 वनडे मैचों में 100 विकेट कंप्लीट कर लिए थे। उन्होंने 104 वनडे में 200 का आंकड़ा छुआ। उनके खाते में फिलहाल 108 वनडे में 206 विकेट हैं।
शमी वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा फाइफर लेने वाले गेंदबाज हैं। वह अब तक 6 फाइफर निकाल चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में वनडे डेब्यू किया था।
शमी आईपीएल के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक शिकार करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइंटस के लिए पावरप्ले में 17 विकेट चटकाए थे। उन्होंने सीजन में कुल 28 विकेट झटके थे और पर्पल कैब पर कब्जा जमाया।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम भारत के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2023 में भारत में आयोजित वर्ल्ड कप में कुल 24 विकेट हासिल किए थे। वह वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की ओवरऑल लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।
उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (27 विकेट, 2019 में) और ग्लेन मैक्ग्राथ (26 विकेट, 2007 में) हैं। शमी आईसीसी टूर्नामेंट में पांच फाइफर हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं।
उन्होंने पांचवां फाइफर इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ लिया था। वह भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में खेले, जो चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
