द इंडियन व्यू

जडेजा ने रचा इतिहास: 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर को भी पछाड़ा

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने अपने बल्ले से खूब गदर मचा। लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा। यह जडेजा का तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का 5वां…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
जडेजा ने रचा इतिहास: 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, गावस्कर को भी पछाड़ा

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने अपने बल्ले से खूब गदर मचा। लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने अर्धशतक जड़ा। यह जडेजा का तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का 5वां अर्धशतक और कुल छठा 50 प्लस का स्कोर है।

साभार : गूगल

जडेजा ने इसी के साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, साथ ही वह सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ नंबर-1 भारतीय बन गए हैं। बता दें, पांचवां टेस्ट जीतने के लिए भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम तीसरे दिन के अंत तक 1 विकेट पर 50 रन बोर्ड पर लगा चुकी है।

रवींद्र जडेजा से पहले टेस्ट क्रिकेट में ऐसे दो ही बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज में छठे या उससे नीचे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 6 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए थे, मगर इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर जडेजा इस लीजेंड्री लिस्ट में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

आखिरी बार ऐसा पाकिस्तान के वसीम राजा ने 1976/77 में किया था। अब 48 साल बाद कोई खिलाड़ी इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाया है। वहीं रवींद्र जडेजा अब इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने लीजेंड्री बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड धवस्त किया है।

किसी विदेशी टेस्ट सीरीज में छठे या उससे नीचे के क्रम पर सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर

6 - गेरी एलेक्ज़ेंडर (वेस्टइंडीज) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1960/61

6 - वसीम राजा (पाकिस्तान) बनाम वेस्ट इंडीज, 1976/77

6 - रवींद्र जडेजा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025

इंग्लैंड में एक सीरीज में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

6 - रवींद्र जडेजा (2025)

5 - सुनील गावस्कर (1979)

5 - विराट कोहली (2018)

5 - ऋषभ पंत (2025)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।