द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और महासमुंद में छापा

रायपुर (छत्तीसगढ़) : भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा…

Ragwendra P Singh
December 29, 2025
1 min read
छत्तीसगढ़ में भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, रायपुर और महासमुंद में छापा

रायपुर (छत्तीसगढ़) : भारत माला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने आज सुबह प्रदेश की राजधानी रायपुर और महासमुंद में छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा के निवास है। यहां सुबह से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

 

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रायपुर और महासमुंद के करीब नौ ठिकानों पर छापा पड़ा है। ईडी की कुल सात टीमों ने सुबह एक साथ दबिश दी। ईडी ने हरमीत खनूजा के सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और भूमि मालिकों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। महासमुंद में होंडा शोरूम के मालिक कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी स्थित घर में छापा मारा गया है।

 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र-2025 के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस मामले में जांच का फैसला लिया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।