द इंडियन व्यू

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर बने देश के सबसे तेज धावक, 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के उभरते हुए युवा एथलीट अनिमेष कुजुर ने नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम…

Ragwendra P Singh
May 23, 2026
2 min read
छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजुर बने देश के सबसे तेज धावक, 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के उभरते हुए युवा एथलीट अनिमेष कुजुर ने नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बिरसा मुंडा स्टेडियम रांची में आयोजित हो रही 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन चैंपियनशिप में उन्होंने 10.15 सेकेंड का समय निकालकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया।

अनीमेश की इस उपलब्धि को देश के ट्रैक एंड फील्ड इतिहास में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि 100 मीटर जैसी स्पर्धा में इस स्तर का समय भारतीय स्प्रिंटिंग के बढ़ते स्तर को दर्शाता है। उनके प्रदर्शन के बाद खेल जगत में खुशी की लहर है और उन्हें देश के भविष्य के शीर्ष स्प्रिंटर्स में से एक माना जा रहा है।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनीमेश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो राज्य के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

@SportsArena1234

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे राज्य की पहचान खेल के क्षेत्र में भी मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अनीमेश आने वाले समय में और बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

https://twitter.com/OPChoudhary_Ind/status/2058035895018914165

इस रिकॉर्ड के बाद राज्यभर में खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने अनीमेश को शुभकामनाएं दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अनिमेष कुजुर की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।