चोरी के मोबाइल समेत एक गिरफ्तार
गुवाहाटी : गुवाहाटी की आमबारी फटासील पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में शामिल एक आरोपित को चुराए गये मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वीवो मोबाइल हैंडसेट खोने की शिकायत के आधार पर, आमबारी फटासील…

गुवाहाटी : गुवाहाटी की आमबारी फटासील पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में शामिल एक आरोपित को चुराए गये मोबाइल समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वीवो मोबाइल हैंडसेट खोने की शिकायत के आधार पर, आमबारी फटासील पुलिस ने छापा मारा और गुडलू दास नामक व्यक्ति के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया।
पूछताछ के दौरान गुडलू दास ने खुलासा किया कि उसने उक्त मोबाइल फोन वशिष्ठ चाराली स्थित एक मोबाइल शॉप से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने वशिष्ठ पुलिस की मदद से उक्त दुकान में छापा मारा गया । दुकान के मालिक मोहम्मद तनवीर आलम (हाथीगांव) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी के 21 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
