द इंडियन व्यू

चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने कटाया नॉकआउट का टिकट

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए…

Ragwendra P Singh
May 18, 2026
2 min read
चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने कटाया नॉकआउट का टिकट

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने नॉकआउट का टिकट हासिल कर लिया, जबकि चेन्नई के लिए अंतिम चार में पहुंचने की राह बेहद कठिन हो गई है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 180 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत मिली और बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन जोड़े। संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने भी तेजी दिखाई और 32 रन जोड़े।

© BCCI

मध्यक्रम में डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभालते हुए 44 रन बनाए। उनके साथ शिवम दूबे ने उपयोगी 26 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद से कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी में सबसे प्रभावी साबित हुए। उन्होंने तीन अहम विकेट झटके। साकिब हुसैन ने दो विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाए रखा। टीम की बल्लेबाजी इकाई ने दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली। हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे अधिक 70 रन बनाए। जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन और अभिषेक शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया।

© BCCI

इस परिणाम के बाद हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित कर ली है, जबकि बाकी टीमों के बीच शेष स्थानों के लिए मुकाबला और रोचक हो गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।