चीन में 'बेल्ट एंड रोड' मुक्केबाजी टूर्नामेंट : भारत के युवा मुक्केबाज दिखाएंगे दम
भारत का 40 खिलाड़ियों समेत 59 सदस्यीय दल चीन के झिंजियांग प्रांत के उरुमकी में 17 से 30 अगस्त तक चलने वाले तीसरे ‘बेल्ट एवं रोड’ ‘इंटरनेशनल यूथ गाला’ मुक्केबाजी प्रशिक्षण शिविर एवं टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेगा।…
भारत का 40 खिलाड़ियों समेत 59 सदस्यीय दल चीन के झिंजियांग प्रांत के उरुमकी में 17 से 30 अगस्त तक चलने वाले तीसरे ‘बेल्ट एवं रोड’ ‘इंटरनेशनल यूथ गाला’ मुक्केबाजी प्रशिक्षण शिविर एवं टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेगा। भारतीय दल में 20 लड़कों और 20 लड़कियों के अलावा 12 कोच, छह सहायक कर्मचारियों और एक रेफरी भी हैं।

यह दल चीन पहुंच चुका है। चीन मुक्केबाजी महासंघ और झिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र सरकार द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत 17 से 25 अगस्त तक उरुमकी में एक प्रशिक्षण शिविर से होगी।
26 से 29 अगस्त तक उरुमकी और यिली में प्रतियोगिता चरण आयोजित होंगे। भारत की ओर से इस आयोजन में सिर्फ अंडर-17 लड़के और लड़कियां ही भाग ले रहे हैं।
मुक्केबाजों का चयन छठी अंडर-17 जूनियर लड़के और लड़कियों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 से किया गया है, जिसमें एशियाई युवा खेलों के भार वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक विजेता और गैर-एशियाई युवा खेलों के भार वर्गों में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। मुक्केबाज इस दौरान कई भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
अंडर-17 लड़के और लड़कियां 46 किग्रा, 48 किग्रा, 50 किग्रा, 52 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 63 किग्रा, 66 किग्रा, 70 किग्रा, 75 किग्रा, 80 किग्रा और 80 से अधिक किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता में भाग लेने से भारत के युवा मुक्केबाजों को मजबूत वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बहुमूल्य अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है।
भारतीय जूनियर मुक्केबाजों ने हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष की शुरुआत में एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप में टीम 43 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
