द इंडियन व्यू

चितईपुर में कूरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

वाराणसी : चितईपुर में कूरियर कंपनी के मैनेजर को नौकरी न देने पर गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस टीम ने गुरूवार तड़के मुठभेड़ में दबोच लिया। सूचना पाकर अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश की शिनाख्त कछवां निवासी विनय…

Ragwendra P Singh
July 3, 2025
2 min read
चितईपुर में कूरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

वाराणसी : चितईपुर में कूरियर कंपनी के मैनेजर को नौकरी न देने पर गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस टीम ने गुरूवार तड़के मुठभेड़ में दबोच लिया। सूचना पाकर अफसर भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश की शिनाख्त कछवां निवासी विनय तिवारी के रूप में हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी सरवणन टी ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसवाही प्रज्ञापुरम कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट कूरियर कंपनी के मैनेजर को गोली मारने वाले बदमाश की कोरियर कंपनी के सीसी फुटेज के आधार पर शिनाख्त की गई। आज उसकी रैपुरियाघाट पर मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद एसओजी के साथ चितईपुर एसएचओ को मौके पर भेजा गया था। पुलिस टीम को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी है। एडीसीपी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार विनीत तिवारी रोजगार की तलाश में कई दिनों से प्रयास कर रहा था। पुलिस हमलावर की अपराधिक इतिहास निकाल रही है।

गौरतलब हो कि बिहार के रोहतास निवासी विकास तिवारी (27) एक कूरियर कंपनी के मैनेजर है। सुसुवाही स्थित प्रज्ञापुरम कॉलोनी में कूरिअर कंपनी का गोदाम है। मंगलवार की रात विकास तिवारी गोदाम में थे। इसी समय अचानक एक युवक वहां पहुंचा और उनसे नौकरी मांगी। उसे सुबह आने को कहा गया। इसके बाद वह युवक चला गया। कुछ देर बाद युवक फिर दोबारा गोदाम पर पहुंचा और नौकरी मांगी। मैनेजर के डांटने पर उसने फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली दाहिने नाक को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद बदमाश मोबाइल लूटकर पैदल ही भाग निकला। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी युवक की पहचान की गई। पुलिस की छह टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…