द इंडियन व्यू

चिडग़ांव हत्या मामला : सीसीटीवी में मिला सुराग, दो संदिग्धों की तलाश तेज

शिमला : शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्या के बाद फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे…

Ragwendra P Singh
February 20, 2026
2 min read
चिडग़ांव हत्या मामला : सीसीटीवी में मिला सुराग, दो संदिग्धों की तलाश तेज

शिमला : शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव थाना क्षेत्र में नेपाली मूल के मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्या के बाद फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी भी नेपाली मूल के मजदूर हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव बडियारा (जांगला) में नेपाली व्यक्ति सेती राम कामी उर्फ राकेश प्रताप (36) की हत्या के मामले में संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। 18 फरवरी को थाना चिड़गांव में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए हैं। इसके बाद वे फरार हो गए।

 

पुलिस के अनुसार संदिग्धों का कद छोटा और रंग सांवला है। इनमें से एक के बाल लंबे हैं और उसने भूरे रंग की हुडी पहन रखी थी। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि 17 फरवरी की शाम मृतक इन दोनों के साथ था और कथित तौर पर शराब पीने के बाद वह लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव पब्बर नदी किनारे बंधे हाथ-पांव के साथ बरामद हुआ था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच हो रही है।

 

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तस्वीरों में दिख रहे संदिग्धों के बारे में कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

पुलिस ने सूचना देने के लिए थाना चिड़गांव के एसएचओ का मोबाइल नंबर 8894728027 जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…