द इंडियन व्यू

ग्रेटर नोएडा : अवैध शराब तस्करी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
2 min read
ग्रेटर नोएडा : अवैध शराब तस्करी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को नंगला नैनसुख की ओर जाने वाले मार्ग से दबोचा गया। उनके पास से 74 पेटी ऑफिसर्स चॉइस ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक क्रेटा कार और एक एमजी हेक्टर भी जब्त की गई है, जिनका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज, निवासी मोहल्ला मलिक चौक, थाना सुपौल, जिला सुपौल, बिहार, उम्र 28 वर्ष; अमित, निवासी ग्राम पटा, थाना मुरसान, जिला हाथरस, उम्र 21 वर्ष; अमित, निवासी ग्राम वाद, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, उम्र 25 वर्ष; और अमित, निवासी ग्राम समयपुर बादली, नियर प्राइमरी रोड, बादली, दिल्ली हुई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों पर खरीदते हैं और फिर बिहार में अधिक कीमत पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। यह पूरा नेटवर्क अवैध तस्करी पर आधारित है और इसका संचालन लंबे समय से किया जा रहा था। इस संबंध में थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और इस पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी लागू है। बिहार में शराबबंदी कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है। सभी दलों ने एक स्वर से इसका फैसला लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…