द इंडियन व्यू

ग्रामीण खेल को प्रोफेशनल मंच, उत्तर प्रदेश प्रो खो-खो लीग देगा नई पहचान

लखनऊ। आईपीएल व प्रो कबड्डी लीग की तरह अब खो-खो के खिलाड़ी भी लीग के मैदान में चमकेंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश में पहली बार इस पारंपरिक खेल को प्रोफेशनल पहचान देने के लिए “उत्तर प्रदेश प्रो खो-खो लीग” शुरू की जा रही है। खास…

Ragwendra P Singh
August 24, 2025
2 min read
ग्रामीण खेल को प्रोफेशनल मंच, उत्तर प्रदेश प्रो खो-खो लीग देगा नई पहचान

लखनऊ। आईपीएल व प्रो कबड्डी लीग की तरह अब खो-खो के खिलाड़ी भी लीग के मैदान में चमकेंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश में पहली बार इस पारंपरिक खेल को प्रोफेशनल पहचान देने के लिए “उत्तर प्रदेश प्रो खो-खो लीग” शुरू की जा रही है। खास बात यह कि इस लीग में पुरुषों के साथ महिलाएं भी उतरेंगी और खेल का रोमांच दोगुना होगा।

रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की बैठक में चेयरमैन धर्मेंद्र, अध्यक्ष डॉ. सुधा रानी और महासचिव चंद्र भानू सिंह ने मिलकर इसकी औपचारिक घोषणा की। उत्तर प्रदेश प्रो खो-खो लीग के पहले संस्करण की मेजबानी नोएडा करेगा।

इस लीग का संचालन और आयोजन 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा किया जाएगा, जिसके प्रतिनिधि के तौर पर सुनील भाटी भी मौजूद रहे। लीग का पहला संस्करण नोएडा में खेला जाएगा। हालांकि खो-खो को ज्यादा से ज्यादा प्रचार देने के लिए अयोध्या और लखनऊ में भी मुकाबले कराने की योजना है। लीग का आयोजन अगले साल अप्रैल में होगा।

लीग में पुरुषों में गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, नोएडा, अयोध्या और लखनऊ की टीम होंगी जबकि महिलाओं में गोरखपुर, आगरा, बिजनौर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद की टीमें दम दिखाएंगी।

एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह लीग न सिर्फ खो-खो को नई पहचान देगी बल्कि यूपी के खिलाड़ियों को वह मंच दिलाएगी, जिसकी उन्हें अब तक तलाश थी।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीमों से जुड़ेंगे तो स्थानीय खिलाड़ियों को एक्सपोजर भी मिलेगा। दस दिन चलने वाली यह लीग दो चरणों—लीग स्टेज और नॉकआउट—में खेली जाएगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो खो-खो भी क्रिकेट और कबड्डी की तरह देश के बड़े शहरों और टीवी चैनलों पर चमकता नजर आएगा।

टीमों का ढांचा और बजट

• कुल 12 टीमें (6 पुरुष + 6 महिला)

• हर टीम में 15 खिलाड़ी — जिनमें 10 यूपी से, 2 फ्रेंचाइज़ी से और 3 आइकॉन खिलाड़ी राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे।

• खिलाड़ियों की नीलामी नवंबर में होगी, जिसमें बेस प्राइस 11 हजार, 25 हजार और 51 हजार रुपए।

• खिलाड़ियों को ए, बी व सी श्रेणी में बांटा जाएगा।

• प्रति टीम लागत लगभग 20-25 लाख रुपए और पूरे टूर्नामेंट का बजट 2-3 करोड़ रुपए होगा।

पुरुष बनाम महिला में ये होंगी टीमें

• पुरुष टीमों में गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, नोएडा, अयोध्या और लखनऊ शामिल होंगी।

• महिला टीमों में गोरखपुर, आगरा, बिजनौर, नोएडा, लखनऊ और गाजियाबाद मैदान में उतरेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।