गोविंदपुरी डबल मर्डर केस : पुलिस मुठभेड़ में मां-बेटे का हत्यारा सौरभ पुलिस गिरफ्तार
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 20 मई को मां और बेटे की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। दक्षिण-पूर्वी…

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 20 मई को मां और बेटे की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान सौरभ के रूप में हुई है।
दक्षिण-पूर्वी जिले पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने शनिवार को बताया कि, आरोपित के साथ दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड (एएनएस) टीम की मुठभेड़ हुई। जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित घाटी पार्क इलाके में मौजूद है और वहां बैठकर नशा कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपित को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आरोप है कि पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी। घायल हालत में उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद आरोपित सौरभ को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 20 मई को गोविंदपुरी इलाके में मां शारदा और बेटे खुशहाल की हत्या की वारदात सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही थी और आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
