गोल्डन डक के बावजूद हीरो बने कप्तान, बाबर आजम की टीम ने जीता पीएसएल फाइनल
बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी ने पीएसएल 2026 फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ पेशावर जालमी ने अपना दूसरा पाकिस्तान सुपर लीग का टाइटल जीता। वहीं बाबर आजम बतौर कप्तान अपना पहली पहली…

बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी ने पीएसएल 2026 फाइनल में हैदराबाद किंग्समेन को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ पेशावर जालमी ने अपना दूसरा पाकिस्तान सुपर लीग का टाइटल जीता। वहीं बाबर आजम बतौर कप्तान अपना पहली पहली पीएसएल ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहे।
हैदराबाद किंग्समेन की टीम पहले बैटिंग करते हुए मात्र 129 रनों पर ही ढेर हो गई। पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और पेशावर जालमी के सामने 18 ओवर में ही घुटने टेक दिए।
पेशावर जालमी ने 130 रनों का यह टारगेट 5 विकेट शेष रहते हासिल किया। पेशावर जालमी की जीत के हीरो आरोन हार्डी रहे, जिन्हें फाइनल में 4 विकेट चटकाने के साथ-साथ 56 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

बाबर आजम 130 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हुए। बाबर को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद अली ने आउट किया।
पेशावर जालमी ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाए। बाबर आजम से पहले मोहम्मद अली ने पारी की तीसरी गेंद पर मोहम्मद हारिस को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद कुसल मेंडिस (9) भी सस्ते में आउट हो गए थे।
ऐसा लगने लगा था कि पेशावर जालमी को इस छोटे से टारगेट का पीछा करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, मगर इसके बाद आरोन हार्डी एक छोर पर खूंटा डाकर खड़े हो गए और टीम को जीत दिलाकर माने। आरोन हार्डी का साथ अब्दुल समद ने 48 रनों की पारी खेलकर दिया।
पीएसएस 2026 में गजब की फॉर्म में चल रहे बाबर आजम रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। वह मात्र एक रन से पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से चूक गए। बाबर ने इस सीजन 588 रन बनाए।
फखर जमन ने 2022 में इतने ही रन बनाए थे, अगर फाइनल में बाबर एक रन भी बना लेते तो वह पीएसएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते। मगर गोल्डन डक पर आउट होने की वजह से वह चूक गए। बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में खेले 11 मैचों में 73.5 की औसत और 145.90 के स्ट्राइक रेट के साथ 588 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी हैं।
बाबर एक पीएसएल सीजन में दो सेंचुरी बनाने वाले सिर्फ दूसरे बैट्समैन भी बन गए, इससे पहले 2024 में उस्मान खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बैट्समैन बने थे। बाबर का 146 का स्ट्राइक रेट भी एक पीएसएल सीजन में उनका पर्सनल बेस्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
