द इंडियन व्यू

गोरखपुर क्वींस का जलवा, दो वर्गों के फाइनल में दमदार एंट्री

गोरखपुर। गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' में महिला लाइटवेट पेयर्स और सुलेखा मुमू व नीलू कुमारी ने लाइटवेट डबल स्कल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान की चुनौती…

Ragwendra P Singh
May 15, 2026
3 min read
गोरखपुर क्वींस का जलवा, दो वर्गों के फाइनल में दमदार एंट्री

गोरखपुर। गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' में महिला लाइटवेट पेयर्स और सुलेखा मुमू व नीलू कुमारी ने लाइटवेट डबल स्कल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में मेजबान की चुनौती कायम रखी।

लाइटवेट पेयर्स में संजू–अनुष्का की मेजबान जोड़ी खिताबी मुकाबले में

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सहयोग से रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के बुनियादी और प्रशासनिक सहयोग से गोरखपुर के रामगढ़ताल में आयोजित लीग में शुक्रवार को सेमीफाइनल व रेपचेज राउंड का आयोजन किया गया।

लाइटवेट डबल स्कल में सुलेखा–नीलू ने भी फाइनल में बनाई जगह

रोइंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से नामित चीफ जूरी तेजस शिंदे की अगुवाई में जेगन एस, अजहर हुसैन, अरुण, बीएस रावत, सोनू व जागृति गुप्ता स्पर्धाओं के सुचारू आयोजन में योगदान कर रहे है। आरएफआई के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी ने बताया कि लीग में फाइनल मुकाबलों की शुरुआत 16 मई से सुबह 8:30 बजे से होगी।

आज महिला लाइटवेट पेयर्स के पहले सेमीफाइनल में गोरखपुर की संजू कुमारी व अनुष्का पटेल ने 04:05.7 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया जबकि कोचीन क्वींस की वैज्ञा प्रकाश व मीनाक्षी वीएस 04:03.8 के समय के साथ शीर्ष पर रही।

इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में कटक रोइंग क्लब पहले और अंडमान अचीवर्स की टीम दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर रेपचेज में सुलेखा मुमू व नीलू कुमारी ने महिला लाइटवेट डबल स्कल में 3:56.8 के समय के साथ रेपचेज राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताबी होड़ में जगह बनाई।

महिला डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में चेन्नई ओरफोर्स की डी मधुमिता व आर भगवती और कोचीन क्वींस की अंजली मैरी जार्ज व सुखमनप्रीत कौर ने भी शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए खिताबी होड़ में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कटक रोइंग क्लब पहले व भोपाल की टीम दूसरे स्थान पर रही।

अन्य मुकाबलों में महिला पेयर्स में चेन्नई ओरफोर्स, कटक रोइंग क्लब, हैदराबाद क्वींस, कोचीन क्वींस फाइनल में पहुंची। जूनियर सिंगल स्कल में बंगाल, भोपाल, कटक रोइंग क्लब व जिंद सिटी हरियाणा फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। महिला लाइटवेट डबल स्कल में गोरखपुर क्वींस, हैदराबाद क्वींस, कटक रोइंग क्लब, डेक्कन क्वींस फाइनल में पहुंची।

जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में कोचीन क्वींस, भोपाल, बंगाल एवं कटक रोइंग क्लब, सब जूनियर कॉक्सलेस फोर्स में जिंद सिटी हरियाणा, बंगाल, डेक्कन क्वींस एवं हैदराबाद क्वींस, सब जूनियर डबल स्कल में स्टील ओर्स, जिंद सिटी हरियाणा, डेक्कन क्वींस एवं हैदराबाद क्वींस और सब जूनियर सिंगल स्कल में चंडीगढ़ रोइंग, स्टील ओर्स, कोचीन क्वींस और हैदराबाद क्वींस फाइनल में पहुंची।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।