द इंडियन व्यू

गेल बोले: 'निराश था, क्रिकेट छोड़ने का सोच रहा था, तभी आरसीबी ने जिंदगी बदल दी'

अपने दौर के धुरंधर बल्लेबाज, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने खुलासा किया है कि कब और कैसे 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनसे संपर्क किया था। साभार : गूगल एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन दिनों वर्ल्ड कप में…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
गेल बोले: 'निराश था, क्रिकेट छोड़ने का सोच रहा था, तभी आरसीबी ने जिंदगी बदल दी'

अपने दौर के धुरंधर बल्लेबाज, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने खुलासा किया है कि कब और कैसे 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनसे संपर्क किया था।

साभार : गूगल

एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन दिनों वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ होम सीरीज के लिए टीम से उनका पत्ता कट गया था। वह क्रिकेट से दूर थे। बहुत निराश थे। एक रात जब वह नाइट क्लब में थे तब आरसीबी ने उनसे संपर्क किया।

एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया, '2011 में जब मुझे कॉल आई तो उस वक्त में जमैका के एक नाइट क्लब में था। वेस्टइंडीज क्रिकेट में तूफान मचा था और मुझे पाकिस्तान के लिए होम सीरीज तक के लिए नहीं चुना गया था।

वर्ल्ड कप की हार से आए थे हम और उसके बाद इंजरी भी थी। मैं बहुत निराश था। इसलिए लंबी कहानी को संक्षेप में कहें तो मैं उस वक्त नाइटक्लब में था और मैं किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेल रहा था।' उन्होंने आगे बताया, ‘मुझे कॉल आया। वो विजय माल्या और अनिल कुंबले थे।

उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं फिट हूं। मैं सोच रहा था कि क्या यह सब कुछ सच में हो रहा है। मैंने जवाब दिया- हां, मैं फिट हूं। उन्होंने कहा- अगर आप फिट हैं तो कल आप दूतावास जाइए और वीजा ले लीजिए। फिर मैंने कहा- लेकिन कल तो शनिवार है। तब उन्होंने कहा- उसकी चिंता मत करो। बस तैयारी करो। अगले दिन मैं उठा, अपना वीजा लिया और उसके बाद अपनी फ्लाइट पकड़ी।’

क्रिस गेल के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने वेस्टइंडीज के 483 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 19594 रन हैं। इनमें 42 शतक भी शामिल हैं।

आईपीएल में गेल 2011 में आरसीबी के साथ जुड़े और उनके लिए वह सीजन बहुत ही यादगार रहा। एक तो उन्हें उस समय आरसीबी से जुड़ने का मौका मिला जब वह पूरी तरह निराश हो चुके थे।

उन्होंने सुनहरे मौके को खूब भुनाया और उस सीजन में 12 मैच में 608 रन कूट डाले। इनमें 2 तूफानी शतक भी थे। आरसीबी फाइनल में पहुंची थी लेकिन जीत नहीं सकी। गेल 2011 के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।