गुजरात टाइटंस का दमदार ऑलराउंड शो, सनराइजर्स हैदराबाद की करारी शिकस्त
गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों से गुजरात ने…

गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों से गुजरात ने 168 रन बनाये।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 86 रन पर आउट हो गए। कैगिसो रबाडा ने शीर्ष क्रम की बखिया उधेड़ते हुए तीन विकेट लिये जबकि जैसन होल्डर ने तीन विकेट चटकाये। इस जीत के साथ गुजरात 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि सनराइजर्स 12 मैचों में 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। गत विजेता आरसीबी 11 मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
जीत के लिये 169 रन के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स ने सात विकेट 60 रन पर गंवा दिये थे। रबाडा ने तीन विकेट चटकाते हुए सनराइजर्स को लगातार झटके दिये। मोहम्मद सिराज ने पहला ओवर ही मैडन डालते हुए ट्रेविस हेड का अहम विकेट लिया जिन्होंने निशांत सिंधू को आसान कैच थमाया। सिराज ने एक विकेट लिया।

अभिषेक शर्मा (छह) को भी रबाडा ने ही रवाना किया। चौथे ओवर में ईशान किशन (11) ने विकेट के पीछे कैच थमाया। रबाडा ने अपने आखिरी ओवर में आर स्मरण को मिड आन पर शुभमन गिल के हाथों लपकवाया तब सनराइजर्स का स्कोर चार विकेट पर 32 रन था।
हेनरिच क्लासेन 14 रन बनाकर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच विकेट के पीछे जोस बटलर ने लपका। होल्डर ने ही नीतिश कुमार रेड्डी (दो) का भी विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाये। इससे पहले साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों से गुजरात टाइटंस ने 168 रन बनाये। सुदर्शन ने 61 रन बनाये।
वहीं सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। सनराइजर्स के लिये प्रफुल्ल हिंगे ने दो विकेट लिये जबकि कप्तान पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया। सनराइजर्स के तेज गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों को दबाव में रखा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह टीम इस पिच पर सौ रन पर आउट हो गई थी। साइ सुदर्शन को अपने संयम का फायदा मिला और उन्होंने चौथे विकेट के लिये सुंदर के साथ 60 रन की साझेदारी की।

हिंगे ने पावरप्ले में दो विकेट चटकाये और छह ओवर के बाद गुजरात टीम दो विकेट पर 34 रन ही बना सकी थी जो इस सत्र में उसका सबसे कम स्कोर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (पांच) खुशकिस्मत थे जब नीतिश कुमार रेड्डी दूसरे ओवर में उनका रिटर्न कैच नहीं लपक सके।
लेकिन अगले ओवर में वह हिंगे की गेंद पर मिड आन पर हेनरिच क्लासेन को कैच थमा बैठे। हिंगे ने खतरनाक जोस बटलर (सात) को भी सस्ते में आउट किया जिनका कैच विकेट के पीछे ईशान किशन ने लपका।

निशांत सिंधू अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्होंने रेड्डी को छक्का लगाया और हिंगे को दो चौके जड़े। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की पारी का पहला छक्का पावरप्ले के बाद लगा। दबाव के बीच सुदर्शन और सुंदर ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। साकिब हुसैन ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
