गुकेश सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज में संयुक्त छठे स्थान पर
ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद विश्व विजेता डी गुकेश संयुक्त छठे स्थान पर आ गए। गुकेश को दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वापसी के…

ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के पहले दिन एक जीत और चार ड्रॉ के बाद विश्व विजेता डी गुकेश संयुक्त छठे स्थान पर आ गए। गुकेश को दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि वापसी के लिये उनके पास नौ ब्लिट्ज गेम बचे हैं।

अमेरिका के लेवोन आरोनियन 19 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि फेबियानो कारूआना उनसे दो अंक पीछे हैं। तीसरे स्थान पर फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव हैं जिनके 16 . 5 अंक हैं।
उजबेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव अमेरिका के वेसले सो के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। गुकेश और वियतनाम के लियेम ली कुआंग 13 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं। उनसे दो अंक पीछे अमेरिका के लीनियेर डोमिनिगेज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
