द इंडियन व्यू

गुकेश ने प्रज्ञानानंदा को हराकर खिताब की उम्मीदें रखीं जिंदा, दिव्या देशमुख बनीं नंबर-1

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपने हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को क्लासिकल मैच में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए और खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा जबकि…

Ragwendra P Singh
May 31, 2026
2 min read
गुकेश ने प्रज्ञानानंदा को हराकर खिताब की उम्मीदें रखीं जिंदा, दिव्या देशमुख बनीं नंबर-1

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने अपना 20वां जन्मदिन मनाने के दो दिन बाद नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपने हमवतन आर प्रज्ञानानंदा को क्लासिकल मैच में हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए और खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा जबकि महिला वर्ग में दिव्या देशमुख शीर्ष पर पहुंच गई।

मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन की मुश्किलें और बढ़ गईं क्योंकि उन्हें अमेरिकी ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा। इससे वह पांच राउंड के बाद छह खिलाड़ियों की तालिका में सबसे नीचे आ गए। वेस्ली सो इस जीत से 8.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। वह अलीरेज़ा फ़िरोजा से पीछे हैं, जिन्होंने अब तक प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।

गुकेश अब अब 6.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं। इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक ऑटोग्राफ, सेल्फी और तस्वीरों के लिए विश्व चैंपियन के पास पहुंच गए। प्रज्ञानानंदा छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि जर्मन ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। कार्लसन 4.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर खिसक गए हैं।

Michal Walusza/ Norway Chess

महिला वर्ग में भारत की विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने चीन की झू जिनर को क्लासिकल बाजी में हराकर तीन अंक हासिल किए। इससे वह 8.5 अंकों के साथ पहली बार छह खिलाड़ियों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गईं। भारतीय खिलाड़ी ने 84 चाल में जीत हासिल की। भारत की ही कोनेरू हम्पी ने चीन की जू वेनजुन को हराया। हम्पी के 4.5 अंक हैं और इस जीत के बावजूद वह सबसे निचले स्थान पर हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।