गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर में चौथा स्थान हासिल किया
विश्व विजेता डी गुकेश ने अमेरिका के लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज से मिली हार से उबरते हुए वेस्ली सो और फैबियानो कारूआना की अमेरिकी जोड़ी को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज के रैपिड वर्ग में चौथा स्थान…

विश्व विजेता डी गुकेश ने अमेरिका के लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज से मिली हार से उबरते हुए वेस्ली सो और फैबियानो कारूआना की अमेरिकी जोड़ी को हराकर ग्रैंड शतरंज टूर के सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज के रैपिड वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।

यह तीसरा दिन था जब गुकेश ने हार के साथ शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद वह चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहे। इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 1,75,000 अमेरिकी डॉलर है और इसमें 18 ब्लिट्ज गेम खेले जाने बाकी हैं। गुकेश से हारने के बावजूद कारुआना रैपिड वर्ग में 14 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।
उनके बाद आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन का नंबर आता है जिनके 13 अंक हैं। फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वह गुकेश से एक अंक आगे हैं।
पेरेज़, वेस्ली और उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। यह तीनों वियतनाम के लिएम ले क्वांग से दो अंक आगे हैं। अमेरिका के सैम शैंकलैंड पांच अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं। ग्रिगोरी ओपेरिन के सिर्फ तीन अंक हैं और वह अंतिम स्थान पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
