द इंडियन व्यू

गिल को पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी की सलाह: कोहली की नकल छोड़ो, अपनी पहचान बनाओ

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शुभमन गिल से विराट कोहली की नकल करने की कोशिश रोकने की अपील की है। साथ ही उन्हें विपक्षी क्रिकेटरों के खिलाफ आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा से बचने की सलाह दी है। तिवारी ने कहा कि गिल को पिछले…

Ragwendra P Singh
July 22, 2025
2 min read
गिल को पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी की सलाह: कोहली की नकल छोड़ो, अपनी पहचान बनाओ

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने शुभमन गिल से विराट कोहली की नकल करने की कोशिश रोकने की अपील की है। साथ ही उन्हें विपक्षी क्रिकेटरों के खिलाफ आपत्तिजनक और आक्रामक भाषा से बचने की सलाह दी है। तिवारी ने कहा कि गिल को पिछले कप्तानों द्वारा शुरू किए गए खराब ट्रेंड को फॉलो नहीं करना चाहिए।

साभार : गूगल

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गिल ने 'पिछले कप्तानों' द्वारा शुरू किए गए ट्रेंड को अपनाकर टीम का बुरा नेतृत्व किया जिसकी वजह से उनकी बैटिंग और फील्ड में उनकी टीम के मौकों को धक्का लगा। शुभमन गिल को रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी का मौका मिला।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के जरिए उन्होंने अपनी कप्तानी का आगाज किया है और अब तक हुए तीन मैचों में सिर्फ लॉर्ड्स टेस्ट को छोड़कर हर मैच में उनके बल्ले ने विपक्षियों में खलबली मचा दी थी। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान उनकी इंग्लैंड के ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट के साथ मैदान पर तीखी बहस हुई थी। वह अंग्रेज बल्लेबाजों द्वारा जानबूझकर समय खराब करने की कोशिशों से झल्लाए हुए थे। उन पर कुछ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के भी आरोप लगे थे।

लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में गिल कुछ खास नहीं कर पाए जबकि उससे पहले के दोनों टेस्ट में उन्होंने एक दोहरा शतक समेत 3 शतक जड़े थे। संजय मांजरेकर जैसे खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स में बैटिंग के दौरान गिल का लय बिगड़ने के लिए मैदान पर उनकी अंग्रेज खिलाड़ियों के साथ हुई तीखी बहसों को जिम्मेदार बताया था।

मनोज तिवारी ने कहा, 'कप्तान गिल जिस तरह से चीजों को कर रहे हैं, वो मुझे पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि वह उस चीज की नकल करने की कोशिश कर रहे हैं जो पिछली बार विराट ने किया था।

और नतीजा देखिए, ये उनकी बैटिंग में मददगार नहीं है। वह जब आईपीएल में कप्तान बने थे, तब से मैं नोटिस कर रहा हूं कि वह आक्रामक हो जाते हैं और अंपायरों से भी उलझ जाते हैं। यह गिल के स्वभाव के विपरीत है। उन्हें इस तरह की आक्रामकता दिखाने की कोई जरूरत नहीं है और न ही उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत है।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।