गिल की वापसी से बदला समीकरण, सैमसन को गंवाना पड़ा ओपनिंग स्लॉट
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ज्यादातर मैचों में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की है। साभार : गूगल पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन ने तीन शतक…

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ज्यादातर मैचों में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की है।

पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में संजू सैमसन ने तीन शतक भी लगाए हैं। हालांकि, बाकी की पारियां उतनी अच्छी नहीं रहीं, लेकिन फिर भी वे ओपनर के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट, सिलेक्टर और कप्तान की सोच अलग है।
यही कारण है कि टी20 एशिया कप 2025 के स्क्वॉड में संजू सैमसन का नाम तो है, लेकिन वे ओपन नहीं करेंगे। दरअसल, एशिया कप 2025 के लिए टीम का ऐलान करते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने जानकारी दी कि संजू सैमसन तभी ओपन कर रहे थे, जब शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे।
शुभमन गिल की अब टी20 टीम में वापसी हो गई है और वे उपकप्तान भी हैं तो ऐसे में संजू सैमसन को ओपनिंग का स्लॉट छोड़ना होगा। इस स्थिति में होगा कि ये सिर्फ एक ही स्लॉट बैटिंग ऑर्डर में बचता है, जो कि नंबर 6 का है, क्योंकि ओपनिंग के तौर पर अभिषेक और गिल नजर आएंगे।
नंबर 3 पर तिलक वर्मा, 4 पर सूर्यकुमार यादव और पांच पर हार्दिक पांड्या खेलेंगे। यही कारण है कि संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में नहीं खेलेंगे। मैनेजमेंट भी उनको प्लेइंग इलेवन में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज और एक फिनिशर के तौर पर चाह रहा होगा।
यही वजह है कि संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में खेलने की आस छोड़ दी है और केरल प्रीमियर लीग में खेलते हुए वह नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते नजर आए।
अपनी घरेलू टी20 लीग में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन पहले मैच में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, जबकि दूसरे मैच में नंबर 6 पर नजर आए।
हालांकि, परफॉर्मेस उतना अच्छा नहीं था, क्योंकि 22 गेंदों में वे सिर्फ 13 रन ही बना सके, जिसमें न कोई चौका शामिल था और न ही कोई छक्का। ऐसे में एक बात नजर आ रही है कि वे नंबर 6 के लिए तैयारी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
