गावस्कर ने यशस्वी जायसवाल को दी खास सलाह : फ्रंट फुट और शोल्डर पर करें काम
विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना खूब रास आता है। आंकड़े इसकी तस्दीक भी करते हैं। उन्होंने अभी तक के टेस्ट करियर में जितने रन बनाए हैं, उसके करीब आधे तो अकेले इंग्लैंड के खिलाफ आए हैं। साभार : गूगल…

विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना खूब रास आता है। आंकड़े इसकी तस्दीक भी करते हैं। उन्होंने अभी तक के टेस्ट करियर में जितने रन बनाए हैं, उसके करीब आधे तो अकेले इंग्लैंड के खिलाफ आए हैं।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शतक से धांसू शुरुआत करने के बाद वह संघर्ष करते दिख रहे हैं। ओवल टेस्ट की पहली पारी में वह महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जायसवाल की बल्लेबाजी तकनीक में आई बड़ी गड़बड़ी को पकड़ा है।
सुनील गावस्कर ने जायसवाल की बल्लेबाजी तकनीक में इन दिनों आई एक बड़ी गड़बड़ी की ओर ध्यान दिलाया। गावस्कर ने कहा, ‘जायसवाल के खेल में थोड़ी बहुत अनिश्चितता या हो सकता है कि आत्मविश्वास की कमी आ गई है। पहले टेस्ट में शतक बनाने के बाद वह लय में नहीं दिख रहे हैं।’
महान बल्लेबाज ने तकनीक खासकर फुटवर्क और कंधे की पोजिशनिंग में गड़बड़ी के बारे में बताते हुए कहा, 'वह अपने फ्रंट फुट को पर्याप्त रूप से आगे नहीं ले जा पा रहा। लेकिन वह एक अच्छा खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि अगर कोई उसके साथ बैठता और कुछ तकनीकी पहलुओं पर काम करता, जैसे उसका फ्रंट फुट आगे आए और शोल्डर बहुत ज्यादा न खुले तो इससे फायदा हो सकता था।'
गावस्कर ने कहा, 'अभी उसका बैक शोल्डर पहली या दूसरी स्लिप की तरफ जा रहा है, जिससे उसके बैट का सीधे नीचे आना मुश्किल हो जा रहा। अगर उसका शोल्डर विकेटकीपर और पहली स्लिप की तरफ ज्यादा आए तो वह सीधे बल्ले से बेहतर खेल पाएगा।'
यशस्वी जायसवाल को गावस्कर की इस सलाह को गांठ बांध लेनी चाहिए। अगर उनके अब तक के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 24 टेस्ट की 45 पारियों में 2091 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं। अकेले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतकों से अब तक 1005 रन बनाए हैं।
उनका बेस्ट स्कोर भी उसी के खिलाफ आया है। ओवल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 204 रन बनाए हैं। करुण नायर 53 और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
यशस्वी जायसवाल ने 2, केएल राहुल ने 14, साई सुदर्शन ने 38 और कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन बनाए। मैनचेस्टर टेस्ट के हीरो रविंद्र जडेजा 9 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
