गायकवाड़ ने यॉर्कशायर को दिया झटका : निजी कारणों से काउंटी डील रद्द
भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशायर को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, गायकवाड़ ने इस इंग्लिश क्लब के साथ 5 मैच का करार किया था और वह 22 जुलाई को डेब्यू भी करने वाले थे। मगर मुकाबले से…

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इंग्लैंड के काउंटी क्लब यॉर्कशायर को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, गायकवाड़ ने इस इंग्लिश क्लब के साथ 5 मैच का करार किया था और वह 22 जुलाई को डेब्यू भी करने वाले थे। मगर मुकाबले से कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस लेकर हर किसी को हैरान कर दिया है।

गायकवाड़ ने अपने नाम वापस लेने की वजह निजी कारणों को बताया है। उनके इस फैसले से यॉर्कशायर को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने के लिए भी ज्यादा समय नहीं मिला है। यॉर्कशायर ने गायकवाड़ के ना खेलने की पुष्टि की है।
बता दें, गायकवाड़ ने चोट के बाद इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए कुछ मैच खेले थे जिसके बाद उनके काउंटी खेलने के चांसेस काफी बढ़ गए थे।
गायकवाड़ को आईपीएल 2025 के दौरान चोट लगी थी जिस वजह से वह 5 ही मैच खेल पाए थे। मुख्य कोच एंथनी मैकग्राथ ने गायकवाड़ के हटने पर निराशा व्यक्त की और कहा कि टीम उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करेगी, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि उनके पास रिप्लेसमेंट खोजने के लिए पर्याप्त समय है।
मैकग्राथ ने कहा, "दुर्भाग्य से, गायकवाड़ निजी कारणों से अभी नहीं आ रहे हैं। हम उन्हें स्कारबोरो या बाकी सीजन के लिए टीम में नहीं रख पाएंगे। यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है। हम पर्दे के पीछे से इस पर काम कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अब बस दो या तीन दिन ही बचे हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि हम इस समय क्या कर सकते हैं। हम एक संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश में लगे हैं, लेकिन समय का दबाव समस्या है। मैं इस समय इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।"
गायकवाड़ ने 38 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 41.77 की औसत से 2632 रन बनाए हैं। उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 7 शतक लगाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 23 टी20 और 6 वनडे खेले, मगर अभी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
